{"_id":"6148a8d18ebc3e5acc32ca13","slug":"italian-prisoner-shoots-at-rivals-with-gun-smuggled-in-by-drone-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"झड़प: जेल में हुई बहस तो माफिया ने ड्रोन से करा ली हथियारों की तस्करी, गार्ड से चाभी छीन कैदियों पर बरसाई गोलियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
झड़प: जेल में हुई बहस तो माफिया ने ड्रोन से करा ली हथियारों की तस्करी, गार्ड से चाभी छीन कैदियों पर बरसाई गोलियां
Mon, 20 Sep 2021 08:59 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 20 Sep 2021 08:59 PM IST
सार
इटली की जिस जेल में यह घटना हुई, उसे यूरोप की सबसे भीड़ वाली जेलों में गिना जाता है। इसमें 100 कैदियों की क्षमता के मुकाबले 120 कैदी रखे गए हैं।
विज्ञापन
इटली की जेल में ड्रोन से हुई हथियारों की तस्करी।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटली के फ्रोसिनन प्रांत से जेल में अपराधियों की भिड़ंत का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया गया है कि यहां एक 28 साल के माफिया ने साथी कैदियों के साथ हुई छोटी सी बहस पर उन्हें मारने की साजिश रच ली। इसके लिए उसने ड्रोन की मदद से जेल के अंदर हथियारों की तस्करी भी करा ली और कैदियों को मारने के लिए उन पर जमकर फायरिंग की। इस घटना के सामने आने के बाद इटली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, जिस अपराधी ने इस घटना को अंजाम दिया उसकी एक दिन पहले तीन लोगों से बहस हुई थी। इसका बदला लेने के लिए सोमवार को माफिया ने नहाने का बहाना बनाया और सप्लाई की हुई बंदूक के दम पर गार्ड से चाभी छीन ली। जेल यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि इसके बाद माफिया ने पूरी जेल में घूम-घूमकर बहस करने वाले कैदियों को ढूंढा और उन्हें मारने के लिए कैदखाने का दरवाजा खोलने की कोशिश भी की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली, तो उसने सलाखों के अंदर बंदूक डालकर फायरिंग शुरू कर दी।
हालांकि, माफिया की इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि जब अपराधी अपने साथियों से बदला नहीं ले पाया, तो उसने अवैध तरीके से छिपकर रखा गया मोबाइल निकाला और अपने वकील से फोन कर बचने के तरीके पूछे। वकील ने उसने तुरंत अपने हथियार जेल अफसरों को सौंपने के लिए कहा। लेकिन माफिया ने हथियार के बाद फोन सौंपने से पहले उसका सिम कार्ड निगल लिया।
विज्ञापन
इटली की जेल व्यवस्था पर सवाल
इटली की यह जेल यूरोप की सबसे भीड़ वाली जेलों में गिनी जाती है। इसमें 100 कैदियों की क्षमता के मुकाबले 120 कैदी रखे गए हैं। इसी साल जून में इटली की जेल व्यवस्था पर तब सवाल खड़े हो गए थे, जब एक फुटेज में पुलिसकर्मी को कैदियों को बेतरतीब तरीके से मारते देखा गया था।