फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'It is easy to go to India, but difficult to leave', Zakir Naik's on returning to India came out

Zakir Naik: 'भारत जाना आसान, लेकिन निकलना मुश्किल', सामने आया जाकिर नाइक का डर; खुद को सबसे बड़ा आतंकी बताया

Sat, 21 Sep 2024 01:22 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 21 Sep 2024 01:22 PM IST
सार

Zakir Naik: विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक ने कहा कि जब मैं भारत जाऊंगा दो रेड कॉर्पेट बिछा दिया जाएगा और कहा जाएगा कि अंदर आओ जेल में बैठो। उनकी सूची में मैं ही नंबर वन आतंकी हूं। भारत में वांछित नाइक लंबे समय से मलयेशिया में रह रहे हैं। 

विज्ञापन
'It is easy to go to India, but difficult to leave', Zakir Naik's on returning to India came out
जाकिर नाईक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

विवादित बयानों से चर्चाओं में रहने वाले इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक ने भारत वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए भारत आना आसान है। लेकिन वहां से निकल पाना मुश्किल है। नाइक ने तंज भरे लहजे में कहा कि जाना तो बहुत आसान है, लेकिन निकलना मुश्किल है। जब मैं भारत जाऊंगा दो रेड कॉर्पेट बिछा दिया जाएगा और कहा जाएगा कि अंदर आओ जेल में बैठो। उनकी सूची में मैं ही नंबर वन आतंकी हूं। भारत में वांछित नाइक लंबे समय से मलयेशिया में रह रहे हैं। 

विज्ञापन


नाइक एक पाकिस्तानी यूट्यूबर के पॉडकास्ट में बोल रहे थे। जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं। नाइक ने कहा, मुझ पर काफी इल्जाम लगाए गए हैं, लेकिन एक भी साबित नहीं हो पाया है। बांग्लादेश के हमले से शुरुआत हुई। एक जुलाई 2016 में आतंकी हमला हुआ। इसमें चार-पांच आतंकवादी शामिल थे। एक आतंकवादी मेरे फेसबुक पर फॉलोअर था। उसको तोड़-मरोड़कर कहा गया कि मुझसे प्रेरित होकर उसने आतंकवादी हमला किया। प्रेरित करने और फॉलोअर होना अलग बात होती है। मुझे वहां की सरकार ने रातोंरात मशहूर कर दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पॉडकास्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, अभी तो दस साल उनके बहुत अच्छे थे। इस चुनाव में लोकप्रियता कम हो गई। उनकी पार्टी ने कहा था कि हम 400 पार करेंगे। लेकिन अल्लाह की मदद से पचास फीसदी सीट भी नहीं मिलीं। उनकी पार्टी अकेले 50 फीसदी सीट नहीं ला पाई। फिर से प्रधानमंत्री बन गए। लेकिन उनका जो रौआब था, वह खुद को खुदा मानने लगे थे। वह कम हो गया। जब उनके पास पूर्ण बहुमत होता तो कुछ भी कर सकते थे। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed