फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel's first lunar campaign will begin this week

इस सप्ताह शुरू होगा इजराइल का पहला चंद्र अभियान

Tue, 19 Feb 2019 02:17 PM IST
अजय सिंह भाषा, तेल अवीव
भाषा, तेल अवीव Published by: अजय सिंह Updated Tue, 19 Feb 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
Israel's first lunar campaign will begin this week
Lunar campaign

इजराइल अपना पहला चंद्र अभियान इस सप्ताह शुरू करने वाला है। अभियान के तहत इजराइल मानवरहित अंतरिक्ष यान भेजेगा जो नासा के साथ साझा करने के लिये डाटा संग्रह करेगा। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


585 किलोग्राम (1,290 पाउंड) वजनी बेरेशीट (जीनेसिस) अंतरिक्षयान को शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार देर रात करीब पौने दो बजे फ्लोरिडा के केप कैनवेरल से फाल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से प्रक्षेपित किया जाएगा।
विज्ञापन


इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) और प्रौद्योगिकी एनजीओ स्पेसआईएल ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी तिथि की घोषणा की। तेल अवीव के पास येहुद में अभियान का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेसआईएल के अध्यक्ष मोरिस कान ने कहा, ‘‘हम इतिहास में कदम रख रहे हैं और हमें एक ऐसे समूह से जुड़ने पर फख्र महसूस हो रहा है जिसने सपना देखा और दुनिया में कई देशों द्वारा साझा किए गए दृष्टिकोण को पूरा किया। हालांकि इन देशों में से अब तक सिर्फ तीन ने ही इसे पूरा किया है।’’ अब तक सिर्फ रूस, अमेरिका और चीन ने ही चंद्रमा पर यान भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed