फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli ship rescued in missile attack reached Mundra port of Gujarat Iran accused of attack

सलामत: जिस इस्राइली जहाज पर मिसाइल से हुआ हमला, पहुंचा गुजरात, इंजन में आ गई है यह खराबी

Sat, 27 Mar 2021 08:13 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 27 Mar 2021 08:13 AM IST
सार

  • फरवरी में भी इस्राइल पोत पर हुआ था विस्फोट
  • इस्राइल के अधिकारियों मानना है कि इस हमले के पीछे भी ईरान 
  • तंजानिया से भारत आ रहा था इजरायली जहाज

विज्ञापन
Israeli ship rescued in missile attack reached Mundra port of Gujarat Iran accused of attack
गुजरात राज्य के कच्छ जिले में स्थित मुंद्रा पोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल के एक मालवाहक जहाज को बृहस्पतिवार के दिन अरब सागर में एक ईरानी मिसाइल द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हमले के वक्त इस जहाज में कुछ भारतीय भी मौजूद थे। हालांकि, अब यह जहाज शुक्रवार को गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पहुंचने में सफल रहा।

विज्ञापन


इस्राइल के एक सुरक्षा सूत्र ने कहा कि इजरायली कंपनी के स्वामित्व वाला यह जहाज गुरुवार को जब क्षतिग्रस्त किया गया तो वह तंजानिया से भारत की ओर आ रहा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मिसाइल हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन जहाज को काफी नुकसान हुआ। इसके इंजन में भी खराबी आने की बात कही जा रही है। जहाज भारत के पश्चिमी तट की ओर अपनी यात्रा जारी रखेगा। लाइबेरियाई झंडे वाले इस जहाज का स्वामित्व एक्सटी मैनेजमेंट के पास है जो इस्राइल के बंदरगाह शहर हाइफा में स्थित है।
विज्ञापन


इस्राइल के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि वह इस हमले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों मानना है कि हमले के पीछे ईरान है। वहीं इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर जहाज पर विस्फोट करने का आरोप लगाया। इधर, भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी मामले की बारीकी से निगरानी कर रही हैं। हालांकि, अभी भारत सरकार द्वारा इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी करना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी बीते फरवरी माह में भी इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर आरोप लगाया था कि उसने ओमान की खाड़ी में इस्राइली स्वामित्व वाले एक मालवाहक जहाज पर हमला किया। नेतन्याहू ने इसे ईरानी कृत्य बताते हुए कहा, ईरान हमारा सबसे बड़ा शत्रु है और मैं उसे रोकने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हम पूरे क्षेत्र में हमले कर रहे हैं।


फरवरी में मध्य-पूर्व क्षेत्र से होकर गुजर रहे इस्राइल के स्वामित्व वाले एक मालवाहक जहाज में एक बड़ा विस्फोट हुआ था। समुद्री खुफिया कंपनी ड्रियाड ग्लोबल ने पोत की पहचान एमवी हेलिओस रे नामक मालवाहक जहाज के रूप में की थी। वहीं, ईरान ने इस आरोप से इनकार किया था कि वह जहाज विस्फोट के पीछे था। नेतन्याहू ने सीरिया में स्थित ईरानी सैनिकों पर मिसाइल से हमले किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed