फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu was hospitalized

Benjamin Netanyahu: सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए नेतन्याहू; डॉक्टर्स ने कही यह बात

Sat, 15 Jul 2023 10:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 15 Jul 2023 10:10 PM IST
सार

उनके कार्यालय ने कहा कि उनका इलाज इस्राइल के तटीय शहर तेल अवीव के पास शीबा अस्पताल में किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने कोई और विवरण नहीं दिया।
 

विज्ञापन
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu was hospitalized
बेंजामिन नेतन्याहू(फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके सीने में दर्द की समस्या थी, जिसके बाद उन्हें रामत गान के शीबा मेडिकल सेंटर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं, उनके कार्यालय का कहना है कि वे अच्छी स्तिथि में हैं। 

विज्ञापन


उनके कार्यालय ने कहा कि उनका इलाज इस्राइल के तटीय शहर तेल अवीव के पास शीबा अस्पताल में किया जा रहा है।  हालांकि उन्होंने कोई और विवरण नहीं दिया।

वहीं, इस्राइली समाचार वेबसाइट वाल्ला ने नेतन्याहू के करीबी एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से कहा कि वे बेहोश हो गए थे, लेकिन अस्पताल में वह पूरी तरह से होश में थे। वे चलकर अस्पताल के इमरजेंसी रूम पहुंचे। वहीं, डॉक्टर्स का कहना है कि फिलहाल वे बेहतर हैं। उनका चिकित्सीय मूल्यांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसके पहले पांच अक्टूबर 2022 को भी उन्हें तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया था। नेतन्याहू इस्राइल के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता हैं। 73 साल के बेंजामिन नेतन्याहू दिसंबर 2022 में छठी बार इजराइल के प्रधानमंत्री बने थे। साथ ही वे पीएम मोदी के काफी अच्छे दोस्त भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed