फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu cancels visit to India 

इस्राइल के पीएम नेतन्याहू ने रद्द की भारत यात्रा, देश में मध्यावधि चुनाव का दिया हवाला

Tue, 03 Sep 2019 06:10 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 03 Sep 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu cancels visit to India 
पीएम मोदी के साथ बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल फोटो) - फोटो : Israel Times

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को देश में मध्यावधि चुनाव का हवाला देकर नौ सितंबर की भारत की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर दी। वह एक दिन की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले थे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी करके बताया कि दोनों नेताओं ने फोन पर बात की और वे इस बात पर सहमत हुए कि कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण प्रधानमंत्री की यात्रा 17 सितंबर में होने वाले चुनाव के बाद होगी। इस साल यह दूसरा मौका है जब इस्राइल के नेता ने भारत की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द की है। 
विज्ञापन


वह अप्रैल में हुए चुनाव से पहले भी भारत की अपनी यात्रा को रद्द कर चुके हैं। दरअसल, नेतन्याहू की भारत की यात्रा को इस्राइल में इस नजरिए से देखा जा रहा था कि वह 17 सितंबर को होने वाले चुनाव से पहले दुनिया भर में अपनी स्वीकार्यता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं और इससे अपने प्रचार को गति देने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में, नेतन्याहू की लिकुद पार्टी ने मतदाताओं को रिझाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी तस्वीर वाले बैनर लगाए थे। नेतन्याहू का प्रचार विश्व के नेताओं के साथ उनके करीबी तालमेल को प्रदर्शित करने की कोशिश है। 


प्रचार अभियान में यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि नेतन्याहू को इस्राइल की राजनीति में एक ऐसे नेता के तौर पर पेश किया जाए, जिसका कोई जोड़ न हो, जो देश की सुरक्षा के लिए अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed