{"_id":"635421ed65f6fa7940647b55","slug":"israeli-police-officers-neutralised-palestinian-stabbing-suspect-jerusalem-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: पुलिस का दावा- संदिग्ध फिलिस्तीनी को किया ढेर, इस्राइली शख्स पर किया था हमला, गंभीर बनी हुई है हालत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: पुलिस का दावा- संदिग्ध फिलिस्तीनी को किया ढेर, इस्राइली शख्स पर किया था हमला, गंभीर बनी हुई है हालत
Sat, 22 Oct 2022 10:31 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेरूशलम
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 22 Oct 2022 10:31 PM IST
सार
इजराइली पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसके अधिकारियों ने चाकू मारने वाले उस संदिग्ध फिलिस्तीनी को ढेर कर दिया है, जिसके हमले में एक इजराइली व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
इजराइल पुलिस (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइली पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसके अधिकारियों ने चाकू मारने वाले उस संदिग्ध फिलिस्तीनी को ढेर कर दिया है, जिसके हमले में एक इजराइली व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
इस्राइली मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। जिस 20 वर्षीय युवक को छुरा घोंपा गया है, वह यहूदी समुदाय से है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने राहगीर इस्राइली युवक पर चाकू से हमला किया और भाग गया। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। पूर्वी यरूशलम के शेखर जर्राह के नजदीक ढेर कर दिया गया। पुलिस ने हालांकि मारे गए शख्स की पहचान या स्थिति के बारे में विस्तार से नहीं बताया है।
विज्ञापन
हाल के महीनों में इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष बढ़ा है। कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इस्राइल विरोधी हमलों में तेजी आई है, जिसके चलते इस्राइल बलों के द्वारा रोजाना तलाशी अभियान चल रहा है।
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इस साल 115 से ज्यादा फिलीस्तीनी लड़ाके और नागरिक मारे गए हैं, जो वेस्ट बैंक में बीते सात वर्षों में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
इस्राइल ने साल 1967 में छह दिवसीय युद्ध के दौरान पूर्वी यरूशलम पर कब्जा कर लिया था। बाद में इसके अन्य हिस्सों को भी अपने में शामिल कर लिया। हालांकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस कब्जे को मान्यता नहीं दी है। इस क्षेत्र में कुल दो लाख इस्राइली रहते हैं और साथ ही तीन लाख फिलीस्तीनी भी रहते हैं।