फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli PM Netanyahu former aide could face charges in security leak case

Israel: PM नेतन्याहू के पूर्व सहयोगी पर चल सकता है आपराधिक मामला, गोपनीय सूचना लीक-सुरक्षा से समझौते का आरोप

Mon, 14 Jul 2025 02:26 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 02:26 AM IST
सार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पूर्व सहयोगी पर आपराधिक मुकदमा चलाया जा सकता है। अटॉर्नी जनरल ने कहा कि उन पर देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से गुप्त जानकारी लीक करने का आरोप है। इस संबंध में सलाहकार को सूचित किया गया है। 

विज्ञापन
Israeli PM Netanyahu former aide could face charges in security leak case
इस्राइल फ्लैग - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल के अटॉर्नी जनरल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के एक करीबी सलाहकार पर आपराधिक मुकदमा चलाया जा सकता है। उन पर देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से गुप्त जानकारी लीक करने का आरोप है। इस संबंध में सलाहकार को सूचित किया गया है। 

विज्ञापन


इस्राइल में यह मामला कतरगेट के नाम से मशहूर है। एक प्रमुख व्यक्ति से जुड़ा यह घटनाक्रम तब सामने आया, जब पुलिस ने इस साल की शुरुआत में सलाहकार जोनाथन उरीच और पूर्व प्रवक्ता एली फेल्डस्टीन को गिरफ्तार किया था। उन पर शक है कि उन्होंने कतर से पैसे लिए, ताकि इस्राइल में खाड़ी अरब देश की सकारात्मक छवि दिखाई जा सके। 
विज्ञापन


फेल्डस्टीन पर जर्मन टैब्लॉइड को गोपनीय जानकारी लीक करने का भी आरोप
फेल्डस्टीन पर एक जर्मन टैब्लॉइड को गोपनीय जानकारी लीक करने से जुड़े एक अलग मामले में भी अभियोग लगाया गया है। रविवार के बयान में कहा गया है कि उरीच पर उस मामले में आपराधिक मुकदमा चलाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: केंटकी के एक चर्च में गोलीबारी, पुलिसकर्मी को गोली लगी; कई लोग घायल, मारा गया संदिग्ध

उरीच और फेल्डस्टीन पर सैन्य जानकारी लीक करने का आरोप
अटॉर्नी जनरल के बयान में कहा गया है कि उरीच और फेल्डस्टीन ने मिलकर अत्यधिक गोपनीय इस्राइली सैन्य जानकारी को लीक किया। बयान में कहा गया है कि इस जानकारी को सार्वजनिक करने का मकसद अन्य बातों के अलावा, प्रधानमंत्री के बारे में लोगों की सोच को बदलान और गाजा में हुई बंधकों की हत्या के बाद चल रही चर्चा को दूसरी दिशा में ले जाना था। बयान में कहा गया है कि उरीच के खिलाफ आपराधिक मुकदमा सुनवाई के अधीन है। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि मुकदमा कब शुरू होगा। 

पीएम के कार्यालय से नहीं आई कोई तत्काल प्रतिक्रिया
पीएम नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से इस पर तत्काल कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वे खुद भी एक घोटाले में फंसे हुए हैं, और गाजा में 21 महीने से चल रहे युद्ध को लेकर इस्राइली जनता के दबाव का सामना कर रहे हैं। 


कतर को हमास का संरक्षक मानता है इस्राइल
कतरगेट मामले में, उरीच और फेल्डस्टीन को इस साल की शुरुआत में कतर से धन लेने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। इस्राइल कतर को हमास का संरक्षक मानता है। वहीं, कतर गाजा के लिए अप्रत्यक्ष युद्धविराम वार्ता में एक प्रमुख मध्यस्थ है और आतंकवादी समूह हमास का समर्थन करने से इनकार करता है। 

ये भी पढ़ें: France: फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों का एलान, अगले दो वर्षों में सेना पर खर्च होंगे अतिरिक्त 6.5 अरब यूरो

कतरगेट मामले में नेतन्याहू ने पुलिस को दिया बयान
पीएम नेतन्याहू ने कतरगेट मामले में पुलिस को एक बयान जरूर दिया है, लेकिन वे खुद इस मामले में आरोपी नहीं हैं। उनका कहना है कि यह सब उनके खिलाफ साजिश है, ताकि उनकी सरकार को गिराया जा सके। इसके अलावा, नेतन्याहू पर लंबे समय से भ्रष्टाचार का मुकदमा चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed