{"_id":"61105c228ebc3e73857f6609","slug":"israeli-pm-naftali-bennett-said-lebanese-government-responsible-for-firing-rockets-from-its-territory","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल: हिजबुल्ला ने रॉकेट दागे हों या नहीं, हमले के लिए लेबनान जिम्मेदार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइल: हिजबुल्ला ने रॉकेट दागे हों या नहीं, हमले के लिए लेबनान जिम्मेदार
Mon, 09 Aug 2021 04:05 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, तेल अवीव।
एजेंसी, तेल अवीव।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 09 Aug 2021 04:05 AM IST
सार
बैनेट ने अपने मंत्रिमंडल को बताया कि लेबनान देश और लेबनान की सेना को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी जो उसके क्षेत्र में हो रहा है।
विज्ञापन
Naftali Bennett
- फोटो : Wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बैनेट ने रविवार को कहा कि वह लेबनान सरकार को उसके क्षेत्र से रॉकेट दागने के लिए जिम्मेदार मानते हैं, चाहे अतिवादी समूह हिजबुल्ला ने रॉकेट दागे हों या नहीं।
विज्ञापन
बैनेट की यह टिप्पणी इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच भीषण हिंसा भड़कने के कुछ दिन बाद आई है। उन्होंने इस बात का संकेत दिया कि अगर रॉकेट हमले जारी रहते हैं तो इस्राइल अपनी प्रतिक्रिया का विस्तार कर सकता है।
विज्ञापन
लेबनान में मौजूद अतिवादियों ने पिछले दिनों में इस्राइल पर बड़ी संख्या में रॉकेट दागे हैं जिसके जवाब में इस्राइल ने लेबनान पर हवाई हमले किए। हिजबुल्ला ने इस्राइल पर और भी रॉकेट दागे तथा इस्राइल ने भारी तोपखाने से इसका जवाब दिया।
विज्ञापन
बैनेट ने यह टिप्पणी तब की है जब अतिवादी समूह हिजबुल्ला के नेता हसन नसरल्लाह ने शनिवार को कहा कि उसका समूह लेबनान पर भविष्य में इस्राइल के किसी भी हवाई हमले का जवाब देगा।
नसरल्लाह ने कहा कि यह मान लेना गलत होगा कि हिजबुल्ला लेबनान में आंतरिक मतभेदों या देश के खराब आर्थिक हालात के कारण रुक जाएगा।