फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli military confirms that it's operating in central Rafah in its expanding offensive in southern Gaza

Israel-Hamas: गाजा में हमलों को और भी धार देगा इस्राइल, सेना ने मध्य राफा में शुरू किया काम

Fri, 31 May 2024 07:52 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 31 May 2024 07:52 PM IST
सार

Israel-Hamas: इस्राइल की सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि गाजा के दक्षिण में हमलों को और भी ज्यादा तेज किया जाएगा। इसके लिए मध्य राफा में काम भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Israeli military confirms that it's operating in central Rafah in its expanding offensive in southern Gaza
हमास-इस्राइल के बीच जल रही जंग - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

इस्राइल हमास के बीच पिछले करीब सात माह से युद्ध जारी है। इस्राइल की सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि गाजा के दक्षिण में हमलों को और भी ज्यादा तेज किया जाएगा। इसके लिए मध्य राफा में कार्रवाई भी तेज कर दी गई है। 

विज्ञापन


इस्राइल का दावा- अभी युद्ध खत्म नहीं हुआ है
बता दें कि इससे पहले इस्राइल द्वारा चेतावनी दी गई है कि यह युद्ध सात महीने और चल सकता है। साफ तौर पर यह संकेत दे दिया है कि अभी इस्राइल का बदला पूरा नहीं हुआ है। इस्राइल के एक वरिष्ठ अधिकारी चेतावनी दे चुके हैं कि गाजा में युद्ध साल के अंत तक जारी रह सकता है। इस्राइल के युद्ध मंत्रिमंडल ने भी राफा पर हमले को आगे बढ़ाने पर जोर दिया, जिससे आंतकी समूह हमास का पूरी तरह से खात्मा किया जा सके।
विज्ञापन


मध्य राफा को आईडीएफ ने बनाया बेस कैंप
अगर बीते कुछ दिनों से इस्राइली सेना की गतिविधियों पर नजर डालें, तो साफ दिखता है कि आईडीएफ ने मध्य राफा को अपना बेस कैंप बना दिया है। कुछ दिन पहले ही मध्य राफा में देखे गए टैंक दक्षिणी गाजा शहर की ओर बढ़ते दिखे। भले ही इस्राइल पर वैश्विक दबाव बढ़ रहा है लेकिन इसके बाद भी आईडीएफ की कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात अक्तूबर से जारी है युद्ध
गौरतलब है कि सात अक्तूबर 2023 की सुबह हमास द्वारा करीब 5000 रॉकेट इस्राइल के अलग अलग शहरों पर दागे गए थे। जिसके बाद से दोनों पक्षों में युद्ध जारी है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शपथ ली है कि वह जब तक हमास का पूरी तरह से खात्मा नहीं होगा, तब तक युद्ध विराम नहीं होगा। गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस्राइली हमलों में 35,000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो गई है। वहीं, 80 हजार से अधिक लोग घायल हैं। इनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं। 80% आबादी विस्थापित हो गई है और सैकड़ों हजारों लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed