फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli forces kill 2 Palestinian militants who carried out West Bank bus attack,

Israel: इस्राइली सेना ने लिया वेस्ट बैंक बस हमले का बदला, आईडीएफ ने दो फलस्तीनी आतंकवादियों को मार गिराया

Thu, 23 Jan 2025 02:18 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 23 Jan 2025 02:18 PM IST
सार

इस्राइली सेना ने घातक वेस्ट बैंक बस हमले का बदला ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, आईडीएफ ने दो फलस्तीनी आतंकवादियों को मार गिराया है, जिन पर वेस्ट बैंक बस हमले को अंजाम देने का आरोप था।

विज्ञापन
Israeli forces kill 2 Palestinian militants who carried out West Bank bus attack,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइली सेना ने इस महीने की शुरुआत में वेस्ट बैंक में एक बस पर जानलेवा हमला करने वाले दो फलस्तीनी आतंकवादियों को मार गिराया है। इस्राइली सेना ने गुरुवार को बताया कि दोनों लोगों ने वेस्ट बैंक के गांव बुरकिन में एक ढांचे में खुद को घेर लिया और मारे जाने से पहले रात भर इस्राइली सैनिकों के साथ गोलीबारी की। वहीं इस गोलीबारी में इस्राइली सेना का एक सैनिक भी मामूली रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन


हमास ने कबूला- सशस्त्र विंग के सदस्य थे दोनों
इस्राइली सेना ने बताया कि गोलीबारी में मारे गए दोनों के नाम मोहम्मद नज्जल और कटिबा अल-शलाबी थे, जो इस्लामिक जिहाद आतंकवादी समूह के कार्यकर्ता थे। इधर हमास ने एक बयान जारी कर दावा किया कि दोनों लोग उसके सशस्त्र विंग के सदस्य थे और बस हमले की प्रशंसा की। हमास और छोटे और अधिक कट्टरपंथी इस्लामिक जिहाद सहयोगी हैं जो कभी-कभी एक साथ हमले करते हैं।
विज्ञापन


जनवरी में दूसरी बार कार्रवाई, अबतक पांच फलस्तीनी आतंकी ढेर
इससे पहले जनवरी के पहले हफ्ते में इस्राइली सेना ने अपने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में कई हमले किए, जिसमें तीन फलस्तीनी आतंकवादी मारे गए थे। सेना ने बताया कि तमुन में उनके जवानों पर गोली चलाई गई, जिसके बाद उन्होंने जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई हमले में दो फलस्तीनियों को मार गिराया। जबकि पास के गांव तालुजा में आमने-सामने की भिड़ंत में इस्राइली सेना ने एक अन्य आतंकी को ढेर कर दिया। इस दौरान एक इस्राइली सैनिक घायल हुआ था। सेना के अनुसार उसने इस इलाके में 20 से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है वेस्ट बैंस बस हादसा?
6 जनवरी को इस्राइलियों को ले जा रही एक बस पर हुए हमले में तीन लोग मारे गए और छह अन्य घायल हो गए थे। बता दें कि, इस्राइल ने 1967 के मध्यपूर्व युद्ध में वेस्ट बैंक पर कब्जा कर लिया था। फलस्तीनी चाहते हैं कि यह उनके भविष्य के राज्य का मुख्य हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed