फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli defence force attacks Gaza's Nasser Hospital, two prominent Hamas commanders killed

Gaza: इस्राइली सेना ने गाजा के नासिर अस्पताल किए हमले, हमास के दो प्रमुख कमांडरों की मौत

Mon, 24 Mar 2025 07:56 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: बशु जैन Updated Mon, 24 Mar 2025 07:56 AM IST
सार

इस्राइली रक्षा बलों ने गाजा के नासिर अस्पताल में हमला करके दो प्रमुख हमास कमांडर को मार डाला। इस्राइली रक्षा बल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि गाजा में नासिर अस्पताल के अंदर से काम कर रहे दो प्रमुख हमास कमांडरों को मारा गया। यह हमला खुफिया जानकारी जुटाने के बाद सटीक हथियारों के साथ किया गया था। 

विज्ञापन
Israeli defence force attacks Gaza's Nasser Hospital, two prominent Hamas commanders killed
इस्राइल का हमास पर हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइली रक्षा बलों ने गाजा के नासिर अस्पताल में हमला करके दो प्रमुख हमास कमांडर को मार डाला। इस्राइली रक्षा बल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि गाजा में नासिर अस्पताल के अंदर से काम कर रहे दो प्रमुख हमास कमांडरों को मारा गया। यह हमला खुफिया जानकारी जुटाने के बाद सटीक हथियारों के साथ किया गया था। 

विज्ञापन


इस्राइली सेना ने हमास पर नागरिक स्थलों का ढाल के रूप में उपयोग करने का आरोप लगाया। सेना ने कहा कि हमास गाजा की आबादी को खतरे में डालकर नागरिक बुनियादी ढांचे का दोहन करता है। एक अस्पताल का उपयोग घातक  हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए आश्रय के रूप में करता है। यह सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करना है।
विज्ञापन


इस्राइली रक्षा बल ने दो प्रमुख हमास कमांडरों की हत्या की पुष्टि की। सेना ने कहा कि हमास के गाजा ब्रिगेड के डिप्टी कमांडर और हमास के शेजैया बटालियन कमांडर की हत्या कर दी गई। उनकी पहचान अहमद सलमान अवज शिमाली के रूप में की। वह ऑपरेशन के लिए जिम्मेदार था और हमास की आक्रामक रणनीति की योजना बनाता था। वह हमास के बल का निर्माण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM हान के खिलाफ महाभियोग खारिज, बनाए गए कार्यवाहक राष्ट्रपति; राष्ट्रपति येओल की मुसीबतें बरकरार

इसके बाद अलावा दूसरे जमील उमर जमील वाडिया पर इस्राइली रक्षा बल के खिलाफ बटालियन के बलों को तैनात करने और बटालियन को बहाल करने और उन्हें दोबारा गठित करने के ऑपरेशन का जिम्मा संभाले था। वह 16 वर्षीय डैनियल विफ्लिक की हत्या वाले हमले में भी शामिल था। 


इससे पहले विशेष अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने लड़ाई के लिए हमास को दोषी ठहराया। उन्होंने युद्ध विराम उल्लंघन को लेकर इस्राइल पर लगे आरोपों को खारिज किया। विटकॉफ ने कहा कि हमास ने अप्रैल तक युद्ध विराम को बढ़ाने के उद्देश्य से एक प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इस बीच लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमलों के साथ बेत हनून और राफा में इस्राइली हवाई और जमीनी अभियान जारी रहे। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी फिलिप लेजारिनी ने चेतावनी दी है कि गाजा पट्टी में हर दिन भोजन सहित महत्वपूर्ण मानवीय सहायता के प्रवेश के बिना बीतता है। अब तक गाजा में 50 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 113274 लोग घायल हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: कनाडा में चुनावी तारीख के एलान के बाद रोचक हुआ मुकाबला; क्या ट्रेड वॉर और ट्रंप धमकियों का पड़ेगा असर?

2030 तक इस्राइल में युद्ध में घायल एक लाख सैनिक होंगे
इस्राइल ने बताया कि युद्ध में घायल उसके सैन्य कर्मियों की संख्या में तेज से इजाफा हो रहा है। इस्राइली रक्षा मंत्रालय के पुनर्वास प्रभाग की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में 78,000 से अधिक घायल सैन्यकर्मी हैं। इनमें से 16,000 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के बाद घायल हुए थे। घायलों में से 66 प्रतिशत रिजर्व सैनिक हैं। इनमें से 51 प्रतिशत की उम्र 18 से 30 वर्ष की है। घायलों में सात प्रतिशत महिलाएं हैं। लगभग 10,900 शारीरिक चोटों से जूझ रहे हैं, जबकि उपचार प्राप्त करने वालों में से आधे मनोवैज्ञानिक आघात से पीड़ित हैं। लगभग 2,900 व्यक्तियों को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की चोटें लगी हैं।

संबंधित वीडियो



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed