फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli army shoots dead three Palestinians during raid in West Bank

World News: इस्राइली सेना ने वेस्ट बैंक में तीन फलस्तीनियों को मारी गोली; पेरू में अब तक 49 की मौत

Sat, 14 Jan 2023 01:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, येरूशलम
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, येरूशलम Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 01:38 AM IST
सार

इस्राइली सेना ने कहा कि इन छापों का मकसद आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करना और भविष्य के हमलों को रोकना है। दक्षिणी पेरू के पुनो क्षेत्र में 16 वर्षीय लड़के की गोली लगने से मौत होने के बाद पेरू में राष्ट्रपति डिना बोलुआर्टे की सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है।

विज्ञापन
Israeli army shoots dead three Palestinians during raid in West Bank
इस्राइली सेना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइली सेना ने वेस्ट बैंक में छापेमारी के दौरान तीन फलस्तीनियों को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इस्राइल-फलस्तीन के बीच हाल के महीनों में बढ़ती हिंसा में खूनखराबे की यह ताजा घटना है। इस्राइली सेना पिछले साल की शुरुआत से ही क्षेत्र में रात को छापे मार रही है। उसका कहना है कि इन छापों का मकसद आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करना तथा भविष्य के हमलों को रोकना है। उसने कहा कि कालांदिया शरणार्थी शिविर में घुसने वाले सैनिकों पर पथराव किया गया। सेना ने कहा कि जवाबी कार्रवाई करते हुए सैनिकों ने छतों से पथराव कर रहे फलस्तीनियों पर गोलियां चलाईं। मृतकों की पहचान समीर असलान (41), हबीब कामिल (25) और अब्देल हादी (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पेरू : सरकार विरोधी प्रदर्शनों में अब तक 49 मरे
दक्षिणी पेरू के पुनो क्षेत्र में 16 वर्षीय लड़के की गोली लगने से मौत होने के बाद पेरू में राष्ट्रपति डिना बोलुआर्टे की सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। लोग यहां अपदस्थ राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरे हैं। लोकपाल के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि 35 प्रांतों में लामबंदी व सड़कों को जाम किया गया। इनमें सबसे अधिक प्रांत देश के दक्षिणी क्षेत्रों में हैं। कैस्टिलो समर्थक तत्काल चुनाव कराने, बोलुआर्टे के इस्तीफे, कैस्टिलो की रिहाई व पुलिस संघर्ष में मृतक प्रदर्शनकारियों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed