फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel vows to prevent aid boat carrying Greta Thunberg, other activists from reaching Gaza

Israel: 'ग्रेटा थनबर्ग की सहायता नौका गाजा नहीं पहुंचने देंगे', इस्राइली रक्षा मंत्री काट्ज ने दी चेतावनी

Sun, 08 Jun 2025 06:54 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 08 Jun 2025 06:54 PM IST
सार

इस्राइल ने गाजा जा रही एक सहायता नौका को रोकने की चेतावनी दी है, जिसमें जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और अन्य सवार हैं। इस्राइली रक्षा मंत्री ने कहा कि नौसेना की नाकाबंदी को तोड़ने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा, क्योंकि इसका उद्देश्य हमास को हथियारों की तस्करी से रोकना है।

विज्ञापन
Israel vows to prevent aid boat carrying Greta Thunberg, other activists from reaching Gaza
इस्राइल काट्ज और ग्रेटा थनबर्ग - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा है कि वे ग्रेटा थनबर्ग और अन्य कार्यकर्ताओं को गाजा पट्टी पहुंचने नहीं देंगे। यह सभी कार्यकर्ता मैडलिन नाम के एक सहायता नौका पर सवार हैं, जो गाजा की समुद्री नाकेबंदी तोड़कर मानवीय सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


इटली के सिसिली तट से रवाना हुआ सहायता जहाज
ग्रेटा थनबर्ग, जो एक जानी-मानी जलवायु कार्यकर्ता हैं, 12 अन्य कार्यकर्ताओं के साथ इस मिशन पर निकली हैं। यह जहाज इटली के सिसिली तट से पिछले रविवार को रवाना हुआ था। इस मिशन का मकसद गाजा में बढ़ती मानवीय संकट की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Chad: अमेरिकी नागरिकों को नहीं मिलेगा चाड का वीजा, ट्रंप की यात्रा पाबंदी के जवाब में राष्ट्रपति महामत का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास में हथियारों की आपूर्ति के लिए गाजा में नाकेबंदी- काट्ज
नौका में सवार फ्रांसीसी संसद सदस्य रीमा हसन भी हैं, जो फलस्तीनी मूल की हैं। उन्हें पहले ही इस्राइल में घुसने से प्रतिबंधित कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने इस्राइल की फलस्तीन नीति का विरोध किया है। इस्राइली मंत्री ने कहा कि गाजा की नाकेबंदी इसलिए की गई है ताकि हमास को हथियारों की आपूर्ति रोकी जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी उस नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश करेगा तो उसे रोका जाएगा।

यह भी पढ़ें - Nomadic Elephant: भारत और मंगोलियां की सेनाओं का संयुक्त अभ्यास जारी, मजबूत हो रही अंतर-संचालन क्षमता


मई महीने में एक नाव पर किया गया था ड्रोन हमला
इससे पहले, मई में इसी संगठन की एक और नौका को समुद्र में ड्रोन हमले का सामना करना पड़ा था, जिसमें जहाज का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। कार्यकर्ताओं ने इस हमले के लिए इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, इस्राइल ने हाल ही में कुछ बुनियादी मदद गाजा में जाने दी है, लेकिन राहत कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर युद्ध और नाकेबंदी जल्द खत्म नहीं हुई तो वहां भुखमरी जैसे हालात बन सकते हैं।

इस्राइली गोलीबारी में पांच लोगों की मौत
गाजा पट्टी में इस्राइल और अमेरिका समर्थित समूह की तरफ से संचालित राहत सहायता वितरण केंद्र से लगभग एक किलोमीटर दूर इस्राइली गोलीबारी में कम से कम पांच लोग मारे गए और कुछ अन्य घायल हुए हैं। फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। वहीं इस्राइली सेना ने कहा कि उसने अपने सैनिकों के नजदीक आने वाले लोगों पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं।

जानकारी के मुताबिक, गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनिस के नासिर अस्पताल में चार शव लाए गए। वहां मौजूद फलस्तीनी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस्राइली सेना ने उन पर गोलीबारी की थी। मामले में इस्राइली सेना ने कहा कि उसने उन लोगों पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं जो संदिग्ध थे। इसने कहा कि वे उसकी सेना की ओर बढ़ रहे थे और पीछे हटने की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed