{"_id":"68456c8eea53fffffc084dc9","slug":"chad-announces-suspension-of-visas-to-us-citizens-in-response-to-trump-travel-ban-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chad: अमेरिकी नागरिकों को नहीं मिलेगा चाड का वीजा, ट्रंप की यात्रा पाबंदी के जवाब में राष्ट्रपति महामत का एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Chad: अमेरिकी नागरिकों को नहीं मिलेगा चाड का वीजा, ट्रंप की यात्रा पाबंदी के जवाब में राष्ट्रपति महामत का एलान
Sun, 08 Jun 2025 04:31 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एन'जामेना।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एन'जामेना।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 08 Jun 2025 04:31 PM IST
सार
Chad: अमेरिका के वीजा प्रतिबंध के जवाब में चाड के राष्ट्रपति महामत इदरीस डेबी ने कहा कि उनका देश अमेरिकी नागरिकों को वीजा जारी करना बंद करेगा। ट्रंप प्रशासन ने 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में आने पर पाबंदी लगाई है, जिसमें चाड भी शामिल है।
विज्ञापन
महामत इदरीस डेबी
- फोटो : एक्स/महामत इदरीस डेबी इटनो
विस्तार
चाड के राष्ट्रपति महामत इदरीस डेबी ने घोषणा की कि उनका देश अब अमेरिकी नागरिकों को वीजा जारी नहीं करेगा। यह फैसला तब लिया गया, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चाड के नागरिकों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को अपने पहले कार्यकाल की एक प्रमुख नीति को फिर से लागू कर दिया, जिसके तहत 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर पाबंदी लगा दी गई। इनमें चाड भी शामिल है। ट्रंप का आरोप है कि इन देशों में सुरक्षा जांच की प्रक्रिया कमजोर है और ये देश अपने उन नागरिकों को वापस लेने से इनकार करते हैं, जो अमेरिका में रहने की अवधि समाप्त होने के बाद भी वहां ठहर जाते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अमेरिकी राजनीति में बढ़ता दबदबा, टेक्सास के नगर परिषद चुनाव में दो भारतवंशी ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
अमेरिका ने इन देशों के नागरिकों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी
जिन देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है, उनमें अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं। इसके अलावा, सात अन्य देशों के लिए यात्रा नियम और कड़े किए गए हैं। यह नई नीति सोमवार की सुबह 12:01 बजे से प्रभावी होगी।
चाड की अपनी गरिमा और आत्मस्मान: राष्ट्रपति महामत इदरीस डेबी
चाड के राष्ट्रपति ने गुरुवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि वह अपनी सरकार को निर्देश दे रहे हैं कि पारस्परिकता के सिद्धांतों के अनुसार अमेरिकी नागरिकों को वीजा जारी करने पर रोक लगा दी जाए। डेबी ने कहा, चाड के पास देने के लिए विमान नहीं हैं, न अरबों डॉलर हैं, लेकिन चाड के पास अपनी गरिमा और आत्मसम्मान है। उन्होंने कतर के शाही परिवार की ओर से ट्रंप प्रशासन को भेंट किए गए 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर के लग्जरी विमान का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की। ट्रंप की इस नई यात्रा नीति पर अफ्रीकी देशों से मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। जिन 12 देशों के नागरिकों के आने पर पाबंधी लगाई गई है, उनमें से सात अफ्रीका के हैं।
गलतफहमी के कारण सूची में आया कांगो गणराज्य: प्रवक्ता
कांगो गणराज्य की सरकार के प्रवक्ता थियरी मोंगल्ला ने कहा कि उन्हें लगता है कि अमेरिका में हुई एक हथियारबंद हमले की घटना को लेकर गलतफहमी के कारण उनका देश इस सूची में आ गया है। उन्होंने कहा कि गलत पहचान के कारण कांगो गणराज्य को गलत समझा गया।उन्होंने आगे कहा, कांगो कोई आतंकवादी देश नहीं है। यह न कोई आतंकवादी है और न ही हमारी आतंकी सोच है। इसलिए हमें लगता है कि यह एक गलतफहमी है और हमें भरोसा है कि आने वाले घंटों में हमारे राजनयिक अमेरिकी प्रशासन से संपर्क करेंगे।
ये भी पढ़ें: दंगों के चलते ट्रंप ने लॉस एंजेलिस में नेशनल गार्ड्स की तैनाती की, कैलिफोर्निया के गवर्नर ने दी धमकी
अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत करेंगे: सिएरा लियोन
वहीं, सिएरा लियोन ने कहा, हम सहयोग को तैयार हैं। सिएरा लियोन के सूचना मंत्री चेर्नोर बाह ने कहा कि उनका देश उन चिंताओं को दूर करने के लिए तैयार है, जिनके चलते यह पाबंदी लगी है। उन्होंने कहा, हम अमेरिकी अधिकारियों के साथ मिलकर प्रगति सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन