फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel strikes on Hezbollah Hamas targets multiple sites in Lebanon ahead of key disarmament meeting

Israel: लेबनान के कई इलाकों में इस्राइल का ड्रोन हमला, निरस्त्रीकरण बैठक से पहले हिज्बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई

Tue, 06 Jan 2026 11:01 AM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सीदोन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सीदोन Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 06 Jan 2026 11:01 AM IST
सार

लेबनानी सरकार गुरुवार को एक बैठक में हिजबुल्लाह के निरस्त्रीकरण पर चर्चा करने वाली है, जिसमें सेना कमांडर जनरल रुडोल्फ हायकल भी शामिल होंगे। सोमवार को हुए हवाई हमले लिटानी नदी के उत्तर में स्थित गांवों में हुए जो इस्राइल की सीमा से काफी दूर हैं।

विज्ञापन
Israel strikes on Hezbollah Hamas targets multiple sites in Lebanon ahead of key disarmament meeting
इस्राइल ने लेबनान के कई इलाकों पर ड्रोन हमले किए। - फोटो : ANI (वीडियो ग्रैब)

विस्तार

इस्राइल की वायुसेना ने मंगलवार लड़के दक्षिणी और पूर्वी लेबनान के कई इलाकों पर हमला किया, जिसमें देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर सीदोन भी शामिल है। मंगलवार तड़के करीब एक बजे हुए हमले में दक्षिणी तटीय शहर सीदोन में एक तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत ध्वस्त हो गई। 

विज्ञापन


यह घटना लेबनान के सेना कमांडर की ओर से इस्राइल के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह को निरस्त्र करने के अपने मिशन पर सरकार को जानकारी देने से कुछ दिन पहले हुई।
विज्ञापन


किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं
घटनास्थल पर मौजूद एसोसिएटेड प्रेस के एक फोटोग्राफर ने बताया कि यह इलाका एक व्यावसायिक जिले में था, जिसमें वर्कशॉप और मैकेनिक की दुकानें थीं और इमारत में कोई नहीं रहता था। इस हमले के बाद कम से कम एक व्यक्ति को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। बचाव दल घटनास्थल पर अन्य लोगों की तलाश कर रहे थे, लेकिन तत्काल किसी की मौत की जानकारी सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)



वहीं, सोमवार को इजरायली सेना ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में कई ठिकानों पर हमला किया। उनका कहना था कि इन ठिकानों पर हिज्बुल्लाह और हमास जैसे आतंकवादी समूहों का बुनियादी ढांचा मौजूद था।

ये हमले इस्राइल के सैन्य प्रवक्ता अविचाई अद्राई की ओर से एक्स पर चेतावनी पोस्ट करने के लगभग दो घंटे बाद हुए। इस पोस्ट में उन्होंने कहा था कि सेना पूर्वी बेका घाटी के दो गांवों और दक्षिणी लेबनान के दो अन्य गांवों में हिज्बुल्लाह और फिलिस्तीनी हमास समूहों के ठिकानों पर हमला करेगी। सीदोन में हुआ बाद का हमला बिना किसी पूर्व सूचना के किया गया था और इस्राइली सेना ने इस पर तुरंत कोई बयान जारी नहीं किया।

एक दिन पहले भी किए थे ड्रोन हमले
लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि बेका घाटी के मनारा गांव में जिस घर पर हमला हुआ, वह हमास के सैन्य कमांडर शरहाबिल अल-सैयद का था। जो मई 2024 में एक इस्राइली ड्रोन हमले में मारा गया था।

इस्राइल की चेतावनी के बाद इलाकों को खाली करा लिया गया था और इन हमलों में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। सोमवार को लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सोमवार सुबह दक्षिणी गांव ब्राईकेह में एक कार पर हुए ड्रोन हमले में दो लोग घायल हो गए। इस्राइली सेना ने कहा कि हमले में हिजबुल्लाह के दो सदस्यों को निशाना बनाया गया था।

लेबनानी सेना ने पिछले साल फिलिस्तीनी समूहों के निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया शुरू की थी, जबकि सरकार ने कहा कि 2025 के आखिर तक इस्राइल की सीमा से सटे सभी क्षेत्र हिजबुल्लाह की सशस्त्र मौजूदगी से मुक्त हो जाएंगे।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed