फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel strikes Gaza after Hamas attack; major setback to ceasefire efforts know all updates

ट्रंप की मध्यस्थता पर खतरा: नेतन्याहू के आदेश के बाद IDF का हमला, गाजा में फिर गूंजे धमाके; अधर में युद्धविराम

Wed, 29 Oct 2025 01:11 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 29 Oct 2025 01:11 AM IST
सार

हमास के हमले के बाद इस्राइल ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू के आदेश पर गाजा में जोरदार सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके बाद पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव भड़क गया है। इतना ही नहीं ट्रंप की मध्यस्थता में हुआ युद्धविराम समझौता संकट में पड़ गया है। इस बीच,अमेरिका ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है ताकि हालात फिर पूर्ण युद्ध में न बदलें। 

विज्ञापन
Israel strikes Gaza after Hamas attack; major setback to ceasefire efforts know all updates
गाजा में इस्राइली ठिकानों पर आतंकी हमला - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम एशिया में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। इस्राइली सैनिकों पर गोलीबारी के बाद आईडीएफ (इस्राइल डिफेंस फोर्सेज) ने गाजा में हमास के ठिकानों पर भीषण हमले किए हैं। इनमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। सीएनएन के मुताबिक, आईडीएफ ने ये कार्रवाई तब की जब प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को तत्काल और जोरदार कार्रवाई का आदेश दिया था।

विज्ञापन


इस्राइली सेना के अनुसार, हमास के लड़ाकों ने राफा इलाके में इस्राइली सैनिकों पर आरपीजी और स्नाइपर से हमला किया था। इसके बाद रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने चेतावनी दी कि हमास को इस हमले की भारी कीमत चुकानी होगी।
विज्ञापन


ताजा हमलों में गाजा सिटी के अल-सबरा इलाके में चार लोग (तीन महिलाएं और एक पुरुष) तथा खान यूनिस में पांच लोग, जिनमें दो बच्चे शामिल हैं, मारे गए। इस्राइल ने कहा कि यह कार्रवाई सैनिकों पर हमले के जवाब में की गई है। इस बीच अल शिफा अस्पताल के निदेशक डॉ. मोहम्मद अबू सलमिया ने बताया कि चिकित्सा केंद्र के पास कम से कम तीन विस्फोट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

इस्राइल के इस फैसले को अमेरिका के कराए गए युद्धविराम समझौते के लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है। यह समझौता हाल ही में गाजा में मानवीय स्थिति को संभालने के लिए कराया गया था, ताकि दोनों पक्षों के बीच अस्थायी शांति कायम रह सके। सरकारी बयान में नेतन्याहू ने कहा कि, मैंने इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) को निर्देश दिया है कि गाजा में तुरंत और जोरदार जवाबी कार्रवाई करें। हम किसी भी हमले को अनदेखा नहीं करेंगे। आईडीएफ के अनुसार, हमास ने राफा में इस्राइली सैनिकों पर एक एंटी टैंक मिसाइल दागी थी और गोलीबारी की थी। इस्राइल ने इसे हमास की ओर से संघर्ष विराम का एक और उल्लंघन करार दिया था। द यरुशलम पोस्ट के एक इस्राइली सैन्य अधिकारी ने बताया कि हमास के मौजूदा उल्लंघनों का जवाब पिछली बार की प्रतिक्रिया से कहीं अधिक गंभीर होगा।

हमास का इस्राइली सेना पर हमले से इन्कार
उधर, हमास ने कहा कि राफा में उसने इस्राइली सेना पर हमला नहीं किया। हमास की ओर से यह भी कहा गया कि वह अमेरिका द्वारा करवाए गए संघर्षविराम समझौते पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

इस्राइली सेना ने गाजा में की भीषण गोलीबारी
एक सैन्य सूत्र के अनुसार, आईडीएफ जवाबी गोलीबारी कर रहा है ताकि हमास को येलो लाइन के इस्राइली हिस्से में सैनिकों को और अधिक खतरे में डालने से रोका जा सके। स्थिति का आकलन करने और रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज की स्वीकृति के बाद, 7 अक्तूबर से गाजा सीमावर्ती समुदायों में आईडीएफ की ओर से लगाए गए सुरक्षा प्रतिबंध हटा दिए गए हैं।

इस्राइली बंधकों के शवों को लौटाने में आनाकानी कर रहा हमास
इस्राइली सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि अगर हमास बंधकों के शव वापस नहीं लौटा पाता है, तो इस्राइल पांच विकल्पों पर काम कर रहा है। इनमें ऑपरेशनल कंट्रोल बढ़ाना, लक्षित हमले करने, बंधकों के शव वापस लाने के अभियान, राजनयिक दबाव और मौजूदा समझौतों को समाप्त करना शामिल है।

दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील
राजनयिक सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी अधिकारियों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है ताकि संघर्ष फिर से पूर्ण युद्ध में न बदल जाए। व्हाइट हाउस ने कहा कि वॉशिंगटन गाजा में बढ़ती हिंसा को लेकर चिंतित है और क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। गौरतलब है कि इस्राइल और हमास के बीच पिछले वर्ष हुए संघर्ष में 20,000 से अधिक लोगों की जान गई थी, जबकि लाखों लोग विस्थापित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed