{"_id":"623a019d6025b0387126219b","slug":"israel-stabbing-attack-several-killed-and-injured-in-beersheba-attacker-shot-dead-by-civilian-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकूबाजी से सहमा इस्राइल: हमलावर ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों की हत्या की, बचाव के दौरान राहगीर ने मारी गोली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चाकूबाजी से सहमा इस्राइल: हमलावर ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों की हत्या की, बचाव के दौरान राहगीर ने मारी गोली
Tue, 22 Mar 2022 10:34 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:34 PM IST
सार
अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, इस्राइली मीडिया का कहना है कि हमलावर इस्राइल का ही रहने वाला था और एक अरबी समुदाय का व्यक्ति था।
विज्ञापन
इस्राइल में चाकूबाजी की घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : Social Media
विस्तार
इस्राइल के बीरशेबा शहर में मंगलवार को चाकूबाजी की एक दर्दनाक घटना सामने आई। पुलिस के मुताबिक, एक अरबी व्यक्ति ने यहां तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बचाव के लिए एक व्यक्ति ने गोली चला दी, जिससे हमलावर की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, इस घटना को सिर्फ एक हमलावर ने अंजाम दिया था। वह एक के बाद एक चाकू मारकर लोगों की जान ले रहा था। इस दौरान एक आम नागरिक ने उसे गोली मार दी। इस्राइल की एंबुलेंस सेवा के मुताबिक, घटना में एक आदमी और दो महिलाओं की जान चली गई। इसके अलावा तीन अन्य लोग हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है।
अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, इस्राइली मीडिया का कहना है कि हमलावर इस्राइल का ही रहने वाला था और एक अरबी समुदाय का व्यक्ति था। हालांकि, पुलिस ने सार्वजनिक तौर पर उसकी पहचान जाहिर नहीं की।