फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel's PM Netanyahu appealed to the UN chief, said- withdraw UNIFIL troops from South Lebanon

Israel: इस्राइल के पीएम नेतन्याहू ने UN प्रमुख से की अपील, कहा- दक्षिण लेबनान से UNIFIL सैनिकों को वापस बुलाएं

Sun, 13 Oct 2024 10:50 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: बशु जैन Updated Sun, 13 Oct 2024 10:50 PM IST
सार

नेतन्याहू ने कहा कि हमें संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को हुए नुकसान पर खेद है। हम ऐसे नुकसानों को रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसका सबसे सरल तरीका है कि सैनिकों को खतरे भरे क्षेत्र से वापस बुला लिया जाए।

विज्ञापन
Israel's PM Netanyahu appealed to the UN chief, said- withdraw UNIFIL troops from South Lebanon
बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से अपील की है कि वे दक्षिणी लेबनान से संयुक्त राष्ट्र शांति अंतरिम बल (UNIFIL) के सैनिकों को वापस बुलाएं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव सैनिकों को वहां से निकालने से इन्कार करने से सैनिक हिजबुल्ला के बंधक बन गए हैं। 

विज्ञापन


नेतन्याहू ने कहा कि हम एक साल से युद्ध को झेल रहे हैं। यह ईरान के खिलाफ मुक्ति का युद्ध है, जो हमें नष्ट करना चाहता था। उन्होंने दुश्मनों को खत्म करने इस्राइल के संकल्प को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमने नसरल्ला और उसके कमांडरों को खत्म कर दिया। हमारे सैनिक हिजबुल्ला के हथियारों, कमांड सेंटरों और सुरंगों को नष्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस्राइल के पीएम ने एक वीडियो संबोधन में कहा कि इस्राइल लेबनान से नहीं बल्कि हिजबुल्ला से लड़ रहा है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख से कहा कि अब समय आ गया है कि संयुक्त राष्ट्र युद्ध क्षेत्र से संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के सैनिकों को वापस बुला ले। सैनिकों को निकालने से आपके इनकार ने उन्हें हिजबुल्ला का बंधक बना दिया है। इससे संयुक्त राष्ट्र और इस्राइल दोनों के सैनिकों का जीवन खतरे में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेतन्याहू ने कहा कि हमें संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को हुए नुकसान पर खेद है। हम ऐसे नुकसानों को रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसका सबसे सरल तरीका है कि सैनिकों को खतरे भरे क्षेत्र से वापस बुला लिया जाए। संयुक्त राष्ट्र महासचिव सैनिकों को तुरंत खतरे वाले क्षेत्र से हटाएं। 


नेतन्याहू ने गाजा को लेकर कहा कि गाजा में इस्राइल की सेना हमास को खत्म करने और बंधकों की रिहाई कराने के लिए काम कर रही है। हम अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।  पिछले दिनों लेबनान में इस्राइली सेना के जमीनी हमले में संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों का मुख्यालय भी आ गया था। इसमें दो शांति सैनिक घायल हुए थे। इसकी दुनिया के विभिन्न देशों और संयुक्त राष्ट्र ने तीखी आलोचना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed