{"_id":"67ab7c3c2b027a61ba08ae0d","slug":"israel-s-netanyahu-orders-army-to-beef-up-troops-around-gaza-with-ceasefire-in-question-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में फिर से लड़ाई शुरू करने की धमकी दी, बोले- शनिवार तक रिहा करें बंधक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में फिर से लड़ाई शुरू करने की धमकी दी, बोले- शनिवार तक रिहा करें बंधक
Tue, 11 Feb 2025 10:05 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:05 PM IST
सार
Israel: इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन ने गाजा के आसपास और भीतर सैनिकों की तादाद बढ़ाने का आदेश दिया, क्योंकि हमास ने शनिवार को बंधकों की रिहाई को टालने की धमकी दी। नेतन्याहू ने सैनिकों से हर स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इस्राइल
- फोटो : ANI
विस्तार
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी के आसपास और भीतर सैनिकों की तादाद बढ़ाने का आदेश दिया। यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है, जब हमास ने शनिवार को बंधकों की तय रिहाई को रद्द करने की चेतावनी दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि नेतन्याहू ने अधिकारियों से यह भी कहा है कि अगर हमास बंधक बनाए गए हमारे लोगों को शनिवार तक रिहा नहीं करता है तो हर स्थिति के लिए तैयार रहें। नेतन्याहू ने आज वार कैबिनेट के साथ चार घंटे तक बैठक की, जिसमें हमास की धमकी पर चर्चा की गई। इस चेतावनी ने संघर्षविराम समझौते को संकट में डाल दिया है।
विज्ञापन
संघर्षविराम समझौते के तहत हमास ने फलस्तीनी कैदियों के बदले 21 बंधकों को रिहा किया था। हालांकि, उसने सोमवार को कहा कि वह तीन और बंधकों को रिहाई टाल रहा है, क्योंकि इस्राइल ने गाजा में पर्याप्त मदद नहीं पहुंचने दी।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम समझौते पर क्या कहा
इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमास अगर बंदी बनाए गए करीब 70 बंधकों को शनिवार तक रिहा नहीं करता है, तो इस्राइल को संघर्षविराम समझौते को पूरी तरह रद्द कर देना चाहिए। इस्राइली अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि नेतन्याहू का आदेश सभी बंधकों के लिए था या केवल उन तीन बंधकों के लिए था, जिन्हें शनिवार को रिहा किया जाना था, इस पर स्पष्टता नहीं है।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन