{"_id":"681a2860f240f70ad000373e","slug":"israel-s-military-says-it-has-fully-disabled-yemen-s-main-airport-with-airstrikes-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर इस्राइल का लगातार दूसरे दिन हवाई हमला, सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर इस्राइल का लगातार दूसरे दिन हवाई हमला, सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद
Tue, 06 May 2025 08:49 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 06 May 2025 08:49 PM IST
सार
Israel: इस्राइली सेना ने लगातार दूसरे दिन हूती विद्रोहियों को निशाना बनाया है। यमन की राजधानी सना के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को हमले के बाद बंद कर दिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
यमन में इस्राइली सेना का हमला (प्रतीकात्मक)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
इस्राइली सेना ने मंगलवार को बताया कि उसने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर हवाई हमला किया है। इस हमले के बाद यमन की राजधानी सना के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसके साथ ही बिजली संयंत्रों को भी निशाना बनाया गया है। सेना ने लगातार दूसरे दिन हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
इससे पहले हूती विद्रोहियों ने इस्राइल के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मिसाइल से हमला किया था, जिसके जवाब में इस्राइल ने यह कार्रवाई की है। अभी तक किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। हूती विद्रोहियों के चैनल 'अल-मसीरा' ने भी पुष्टि की कि सना हवाई अड्डे पर हमला हुआ है। इस्राइली टेलीविजन चैनलों पर सना शहर से काले धुएं के गुबार उठते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में धमाकों की आवाजें और धुएं के बादल नजर आए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अशांत बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के वाहन पर हमला, मेजर सहित छह जवान मारे गए; पांच घायल
विज्ञापन
हमले से पहले इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर लोगों को एयरपोर्ट क्षेत्र खाली करने की चेतावनी दी थी। सेना के प्रवक्ता ने कहा, हवाई अड्डे को छोड़ दें, वहां रुकना जानलेवा हो सकता है। सोमवार रात को भी इस्राइल ने यमन के होडेइदा प्रांत पर हमला किया था, जिसमें कम से कम 1 व्यक्ति की मौत और 35 घायल हुए थे। हूती समूह का दावा है कि छह हमले होडेइदा के बंदरगाह और एक सीमेंट फैक्ट्री पर हुए।
हूती विद्रोहियों ने रविवार को इस्राइल के तेल अवीव के पास स्थित मुख्य हवाई अड्डे (बेन गुरियन) के पास मिसाइल हमला किया था, जिससे चार लोग घायल हुए थे और कुछ समय के लिए उड़ानें रोक दी गईं थीं। यह पहली बार था जब किसी मिसाइल ने बेन गुरियन हवाई अड्डे के पास जमीन पर हमला किया। हूती विद्रोही गाजा में फलस्तीनियों के समर्थन में इस्राइल पर हमले कर रहे हैं। पिछले एक साल में इस्राल ने हूती विद्रोहियों पर कई बार हमला किया है।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन