फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel's Far-right ally leaves Netanyahu government over Gaza ceasefire deal

Gaza Ceasefire: युद्ध विराम समझौते के विरोध में इस्राइल की दक्षिणपंथी पार्टी, नेतन्याहू सरकार का छोड़ा साथ

Sun, 19 Jan 2025 02:24 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: बशु जैन Updated Sun, 19 Jan 2025 02:24 PM IST
सार

युद्ध विराम समझौते के विरोध में दक्षिणपंथी पार्टी ओत्जमा येहुदित ने नेतन्याहू सरकार का साथ छोड़ दिया है। पार्टी के नेता और इस्राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के मंत्री इटमार बेन ग्वीर कहा कि उनकी पार्टी के कैबिनेट मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि नेतन्याहू की सरकार पर ओत्जमा येहुदित के अलग होने का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
Israel's Far-right ally leaves Netanyahu government over Gaza ceasefire deal
बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइली प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल-हमास के बीच हुए युद्ध विराम समझौते के विरोध में दक्षिणपंथी पार्टी ओत्जमा येहुदित ने नेतन्याहू सरकार का साथ छोड़ दिया है। पार्टी के नेता और इस्राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के मंत्री इटमार बेन ग्वीर कहा कि उनकी पार्टी के कैबिनेट मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि नेतन्याहू की सरकार पर यहूदी पार्टी ओत्जमा येहुदित के अलग होने का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इससे न तो गठबंधन टूटेगा और न ही युद्ध विराम समझौता प्रभावित होगा। मगर बेन ग्वीर के जाने से गठबंधन अस्थिर हो गया है।

विज्ञापन


इस्राइल और हमास के बीच गाजा में युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई को लेकर सहमति बनी है। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू सरकार की सहयोगी दक्षिणपंथी पार्टी ओत्जमा येहुदित इसे लेकर पहले भी विरोध जता चुकी है। इससे पहले पार्टी के नेता और इस्राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के मंत्री इटमार बेन ग्वीर ने युद्ध विराम समझौते की आलोचना की थी। उन्होंने समझौते को जल्दबाजी करार दिया था। उन्होंने एक्स पर लिखा था कि यह समझौता जल्दबाजी में किया जा रहा है। इसमें सैकड़ों हत्यारे आतंकियों की रिहाई, गाजा पट्टी में आतंकियों की वापसी, फिलाडेल्फिया से वापसी और लड़ाई की समाप्ति शामिल है। यह समझौता युद्ध की सारी उपलब्धियों को खत्म कर देगा। 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा था कि यह समझौता बंधकों को रिहाई की ओर ले जाने के साथ उन बंधकों के भविष्य के साथ अन्याय है जो इसमें शामिल नहीं है। अभी हमने हमास को हराया नहीं है। हमारे अंदर खुद को बनाने की क्षमता है। अगर यह समझौता स्वीकृत हो जाता है तो उनकी पार्टी ओत्जमा येहुदित सरकार का हिस्सा नहीं होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइली बंधकों और फलस्तीनी बंदियों की होगी रिहाई
समझौते के तहत हमास और उससे जुड़े संगठन सात अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर हमलों के बंधक बनाए गए लोगों को रिहा करेंगे। इसके बाद इस्राइल सैकड़ों फलस्तीनी बंदियों को रिहा करेगा। यह समझौता गाजा के लोगों के लिए एक साल से अधिक समय में पहली बार संघर्ष से राहत देगा और इस्राइल के हमलों के हमलों की शुरुआत के बाद से यह दूसरी बार होगा जब गाजा में युद्धविराम होगा। इस समझौते के तहत फलस्तीनी नागरिकों को गाजा के उत्तरी हिस्से में लौटने की अनुमति मिलेगी और गाजा में मानवीय मदद पहुंचाई जाएगी, जहां के निवासी लंबे समय से भुखमरी जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed