{"_id":"5e0442388ebc3e87ed66fed4","slug":"israel-rockets-fired-from-gaza-during-prime-minister-netanyahu-rally-pm-left-the-stage","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेट का धमाका सुन बीच में रैली छोड़कर निकले इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
राकेट का धमाका सुन बीच में रैली छोड़कर निकले इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू
Thu, 26 Dec 2019 11:05 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा पट्टी की ओर से दागे गए राकेट के हमले में बाल-बाल बच गए। बुधवार शाम नेतन्याहू एक रैली को संबोधित कर रह थे तभी गाजा पट्टी से राकेट दागा गया, जो आसपास गिर सकता था। तेज धमाका और सायरन की आवाज सुनते ही प्रधानमंत्री ने भाषण रोक दिया और उन्हें सुरक्षित बंकर में ले जाया गया।
विज्ञापन
गाजा से दागे राकेट को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। इसके बाद इस्राइली सेना ने हमास के कब्जे वाले इलाके पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए और बम बरसाए। नेतन्याहू अगले दिन होने वाली पार्टी की प्राइमरी चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। हाल के महीनों में ऐसा दूसरी बार हुआ, जब राकेट की आवाज सुनने के बाद प्रधानमंत्री को कार्यक्रम बीच में छोड़ना पड़ा हो। 10 सितंबर को नेतन्याहू को दक्षिणी शहर अशदोद में भी रैली छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा से छोड़े गए राकेट का निशाना एश्केलन शहर था, जो फलस्तीनी इलाके से 12 किमी दूरी पर है। इस्राइल ने इस राकेट को आयरन डोम एयर डिफेंस इंटरसेप्टर से मार गिराया। बताया जा रहा है कि खतरा टलने के बाद नेतन्याहू रैली में लौटे और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने ट्विटर से हमले की जानकारी देते हुए कहा, जिसने भी हम पर हमला किया, वे हमारे साथ नहीं हैं। उन्हें अपना सामान बांध लेना चाहिए।
विज्ञापन
मार्च में होना मध्यावधि चुनाव
नेतन्याहू मार्च 2020 में होने वाले आम चुनाव के लिए तैयारियों में जुटे हैं। फिलहाल वे अपनी उम्मीदवारी बचाए रखने के लिए लिकुड पार्टी में ही प्राइमरी चुनाव का सामना कर रहे हैं। उनके सामने पूर्व शिक्षा और सांसद गिडिऑन सार हैं, जो कि पहले ही प्रधानमंत्री के आलोचक रहे हैं। हालांकि, नेतन्याहू के खिलाफ उनकी दावेदारी कमजोर मानी जा रही है।
प्राइमरी चुनाव के नतीजे आज
लिकुड पार्टी के 1 लाख 20 हजार सदस्यों ने बृहस्पतिवार को आम चुनाव से पहले पार्टी उम्मीदवार के चुनाव के लिए मतदान किया। नेतन्याहू का मुकाबला गिडिसान से है और प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज करने वाला नेता आम चुनाव में पार्टी के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइमरी चुनाव के आधिकारिक नतीजे शुक्रवार को आ जाएंगे।