फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel rocket attack several targets in the Gaza Strip on Hamas targets

रॉकेट हमला : इस्राइल ने हमास के ठिकानों पर गाजा पट्टी में कई लक्ष्यों पर किए हमले

Tue, 14 Sep 2021 05:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, येरूशलम
एजेंसी, येरूशलम Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 14 Sep 2021 05:17 AM IST
सार

कार्रवाई हमास नियंत्रित क्षेत्र से रॉकेट दागे जाने के जवाब में की गई। क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच लगातार तीन दिन से संघर्ष जारी है। इस्राइली सैन्य रिपोर्ट्स के अनुसार हमास के क्षेत्रों से रविवार और सोमवार सुबह तीन दफा रॉकेट दागे गए।
 

विज्ञापन
Israel rocket attack several targets in the Gaza Strip on Hamas targets
israel attack - फोटो : istock

विस्तार

इस्राइल ने सैन्य विमान से सोमवार को गाजा पट्टी में कई लक्ष्यों पर हमले किए। यह कार्रवाई हमास नियंत्रित क्षेत्र से रॉकेट दागे जाने के जवाब में की गई। क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच लगातार तीन दिन से संघर्ष जारी है।

विज्ञापन


रॉकेट हमलों का जवाब देने के लिए कार्रवाई
पिछले हफ्ते इस्राइली जेल से छह फिलिस्तीनी कैदियों के भागने के बाद से तनाव पहले ही बढ़ा हुआ था। इस बीच इस्राइली सैन्य रिपोर्ट्स के अनुसार हमास के क्षेत्रों से रविवार और सोमवार सुबह तीन दफा रॉकेट दागे गए। इनमें से दो को उसके रक्षा-तंत्र ने नाकाम कर दिया। इसके जवाब में हमास के टार्गेट्स पर हमले किए गए। इस संघर्ष में दोनों ओर से कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


हमास को पैसा पहुंचाने पर सख्ती
इस्राइल ने कतर द्वारा गाजा में परिवारों की जाने वाली भुगतान व्यवस्था पर रजामंदी नहीं दी है। उसे आशंका है कि यह धन परिवारों को देने के बजाय हमास के आतंकियों द्वारा सैन्य क्षमताएं बढ़ाने में किया जाएगा। अब तक दोनों पक्षों में कई छोटे युद्धों के अलावा चार बड़े युद्ध हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्राइली कंपनी ने सीमाओं पर किया सशस्त्र रोबोट का अनावरण

इस्राइल में रक्षा उत्पादों के एक ठेकेदार ने रिमोट नियंत्रित सशस्त्र रोबोट का अनावरण किया और कहा कि यह युद्ध क्षेत्रों में गश्त करने के साथ ही घुसपैठियों का पता लगाने और गोलियां बरसाने का काम कर सकता है। मानव रहित वाहन ड्रोन तकनीक की दुनिया में नवीनतम प्रगति है, जो आधुनिक युद्धक्षेत्र को तेजी से बदल रहा है।

समर्थकों का कहना है कि ऐसी अर्ध-स्वायत्त मशीनें सेनाओं को अपने सैनिकों की रक्षा करने में समर्थ बनाती हैं, जबकि आलोचकों को डर है कि यह रोबोटों द्वारा जिंदगी और मौत के फैसले लेने की तरफ एक और खतरनाक कदम है। इसे इस्राइली एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ‘आरईएक्स एमकेआईआई’ ने विकसित किया है। यह रोबोट एक इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट द्वारा संचालित है और इसमें दो मशीनगन, कैमरे और सेंसर लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed