{"_id":"6af02f67c512f168470164cc","slug":"israel-president-to-formally-handover-govt-formation-mandate-to-eisenkot-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल: विपक्षी नेता आइजेनकोट को मिलेगा सरकार बनाने का आधिकारिक न्योता, मंगलवार को शपथ लेंगे नए सांसद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइल: विपक्षी नेता आइजेनकोट को मिलेगा सरकार बनाने का आधिकारिक न्योता, मंगलवार को शपथ लेंगे नए सांसद
Sun, 08 Nov 2026 02:20 PM IST
अमन मौर्या
एएनआई, यरूशलेम, इस्राइल
एएनआई, यरूशलेम, इस्राइल
Published by: अमन मौर्या
Updated Sun, 08 Nov 2026 02:20 PM IST
सार
इस्राइल में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को यशार पार्टी के नेता गादी आइजेनकोट को सरकार बनाने का आधिकारिक न्योता देंगे। आइजेनकोट को 67 सीटों का समर्थन हासिल है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता और याशर पार्टी के प्रमुख गादी आइजेनकोट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
इस्राइल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को यशार पार्टी के नेता गादी आइजेनकोट को अगली सरकार बनाने का आधिकारिक न्योता देंगे। इस बीच, इस्राइली मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चेंज ब्लॉक के नेता मंगलवार को नए सांसदों के शपथ ग्रहण से पहले नेसेट (इस्राइली संसद) के नए स्पीकर के नाम पर सहमति का एलान कर सकते हैं।
समाचार पत्र हारेत्ज की रिपोर्ट के अनुसार, अरब पार्टी आइजेनकोट के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करेगी। अखबार ने आठ सांसदों वाली इस अरब पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य के हवाले से इसकी पुष्टि की है, जिनका नाम उजागर नहीं किया गया है। वहीं, नेसेट में मौजूद दूसरी अरब पार्टी ज्वाइंट लिस्ट आइजेनकोट के पक्ष में मतदान नहीं करेगी, लेकिन चेंज ब्लॉक की सरकार गिराने की कोशिश भी नहीं करेगी। माना जा रहा है कि उसके सांसद मतदान से दूर रह सकते हैं।
आइजेनकोट ने क्या कहा?
राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात के बाद आइजेनकोट ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अब राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार बनाने का समय है। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा कि हम इस जिम्मेदारी के योग्य साबित हों।'
विज्ञापन
वहीं, चेंज ब्लॉक में उनके सहयोगी यायर गोलान ने भी भरोसा जताया कि गठबंधन बेंजामिन नेतन्याहू को सत्ता से बाहर रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने मौजूदा प्रधानमंत्री पर चुनाव को अमान्य ठहराने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। गोलान ने कहा, 'नेतन्याहू समझ चुके हैं कि इस बार उनकी सत्ता जाने वाली है। वह बदलाव की सरकार को आकार लेते देख रहे हैं और डरे हुए हैं। वर्षों तक लोगों को भड़काने, समाज में विभाजन पैदा करने और एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने के बाद अब उन्हें अचानक एकता की याद आ रही है। यह राजनीतिक घबराहट है। यह उस व्यक्ति की सत्ता में बने रहने की कोशिश है, जो समझ चुका है कि उसका शासन खत्म होने वाला है।' उन्होंने कहा कि इस्राइल को नेतृत्व और जिम्मेदारी की जरूरत है। देश को वास्तव में बदलाव लाने वाली सरकार चाहिए।
आइजेनकोट के पास सरकार बनाने के लिए कितना समय?
सेना प्रमुख रह चुके गादी आइजेनकोट ने संसदीय चुनाव में मध्यमार्गी यशार गठबंधन का नेतृत्व किया था। अब उन्हें संभावित सहयोगी दलों के साथ बातचीत करने और सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत जुटाने का अधिकतम छह सप्ताह का वैधानिक समय मिलेगा। इस दौरान उन्हें ऐसा गठबंधन तैयार करना होगा, जो औपचारिक रूप से नेतन्याहू की जगह प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल सके।
किसके पास कितनी सीटों का समर्थन?
सरकार गठन के लिए आइजेनकोट और नेतन्याहू के समर्थन में जुटे सांसदों की संख्या में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है।

- गादी आइजेनकोट को 67 सीटों का समर्थन: इसमें यहूदी नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन 48 सीटों के साथ शामिल है। इसमें यशार, टुगेदर, द डेमोक्रेट्स और यिसराइल बेतेनु पार्टियां हैं। इसके अलावा राअम पार्टी के आठ और ज्वाइंट लिस्ट के 11 सांसद शामिल हैं।
- बेंजामिन नेतन्याहू को 46 सीटों का समर्थन: चुनाव में उनके दक्षिणपंथी गठबंधन को कुल 53 सीटें मिली थीं, लेकिन यूनाइटेड तोरा यहूदीवाद (यूटीजे) ने उनके समर्थन से अपना हाथ खींच लिया। पार्टी के सात सांसद मतदान में अनुपस्थित रह सकते हैं।