फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel President Issac Herzog says India is great country India advocates peace

Israel: राष्ट्रपति हर्जोग बोले- भारत महान देश है, इस्राइल की शांति-सुरक्षा के लिए आवाज उठा सकता है हिंदुस्तान

Fri, 17 Nov 2023 01:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 17 Nov 2023 01:03 AM IST
सार

इस्राइली राष्ट्रपति हर्जोग ने गुरुवार को एक साक्षात्कार में भारत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत शुरू से ही शांति की वकालत करता है। भारत आज विश्व के सबसे प्रभावशाली देशों में से एक है। पृथ्वी के सबसे महान लोगों में भारतीय हैं। भारत निश्चित रूप से इस्राइल की शांति और सुरक्षा के लिए आवाज उठा सकता है।
 

विज्ञापन
Israel President Issac Herzog says India is great country India advocates peace
Israeli President Isaac Herzog - फोटो : Twitter

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है, जिसमें 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, इस्राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने कहा कि भारत दुनिया का महत्वपूर्ण देश है। भारत पृथ्वी के सबसे महानतम देशों में से एक है। भारत शांति की वकालत करता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारत निश्चित रूप से इस्राइल की शांति के लिए आवाज उठा सकता है। 
विज्ञापन


भारत शांति की वकालत करता है
इस्राइली राष्ट्रपति हर्जोग ने गुरुवार को एक साक्षात्कार में भारत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इसके कुछ सप्ताह बाद ही मैंने भी संबोधन किया, जो मेरे लिए असल सम्मान है। भारत शुरू से ही शांति की वकालत करता है। भारत आज विश्व के सबसे प्रभावशाली देशों में से एक है। पृथ्वी के सबसे महान लोगों में भारतीय हैं। भारत निश्चित रूप से इस्राइल की शांति और सुरक्षा के लिए आवाज उठा सकता है।
विज्ञापन


गाजा के पुननिर्माम कैसे करें
हमास के साथ युद्ध के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज युद्ध 41वें दिन में प्रवेश कर चुका है। भारत संघर्ष में मध्यस्थता में अहम भूमिका निभा सकता है। गाजा को विश्व का सबसे शांत क्षेत्र बनाना है। इस्राइल और फलस्तीन के बीच बातचीत के लिए भारत महत्वपूर्ण योगदान कर सकता है। लोगों को यकीन नहीं होगा, लेकिन हम सोचते हैं कि कैसे गाजा का पुननिर्माण किया जाए। कैसे क्षेत्र में शांति स्थापित की जाए। इस्राइली-फलस्तीनी कैसे आपस में सच्ची बातचीत करे, इस बारे में सोचना होगा। भारत इन सभी विचारों में अपना योगदान दे सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं भारत-इस्राइल
राष्ट्रपति ने आगे कहा कि भारत और इस्राइल आतंकवाद से जूझ रहे हैं। मुंबई में आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें यहुदी समाज पर भी हमला किया गया। हम दोनों देश लंबे समय से आंतकवाद के खिलाफ एकजुट हैं। हमें मुंबई का भयानक हमला याद है, जिसमें सैकड़ों यहूदी और गैर यहूदी लोगों की मौत हो गई थी। हमें इसका दुख है। आतंकवाद के साथ-साथ हम विज्ञान, प्रोद्योगिकी और चिकित्सा में भी अपना काम साझा करते हैं। उन्होंने भारत के लोगों और भारतीय नेतृत्व के प्रति स्नेह और मित्रता का संदेश व्यक्त किया। दो महान प्राचीन देशों के रूप में हम दुनिया में अहम योगदान दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed