फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel President Isaac Herzog expressed happiness over the release of four hostages says Israel is still alive

‘इस्राइल अब भी जिंदा है’: चार बंधकों की रिहाई पर इस्राइली राष्ट्रपति ने जताई खुशी, यह बहुत ही मार्मिक खबर है

Sun, 09 Jun 2024 12:20 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 09 Jun 2024 12:20 AM IST
सार

इस्राइल के राष्ट्रपति ने कहा कि चारों बंधक महीनों बाद हमास की कैद से छूटे हैं। यह बहुत ही मार्मिक खबर है। सात अक्तूबर के बाद से एक बार फिर वे अपने परिवार के पास जा सके।

विज्ञापन
Israel President Isaac Herzog expressed happiness over the release of four hostages says Israel is still alive
इसहाक हर्जोग - फोटो : ANI

विस्तार

हमास की कैद से इस्राइली रक्षा बलों ने चार कैदियों को सफलतापूर्वक छुड़ा लिया है। इस्राइल के राष्ट्रपति ने इस पर खुशी जताई है। उन्होंने आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मैं यह सुनकर भावुक हो उठा कि बंधकों को उनके परिजनों से मिलवा दिया गया है।

विज्ञापन

इस्राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने इस पर अपनी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि हमें नोआ अर्गामानी, अल्मोग मीर, एंड्री कोजलोव और श्लोमी जिव की आजादी की जानकारी मिली है। चारों महीनों बाद हमास की कैद से छूटे हैं। यह बहुत ही मार्मिक खबर है। सात अक्तूबर के बाद से एक बार फिर वे अपने परिवार के पास जा सके। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि इस्राइलियों को अब भी आशा है। इस्राइल अब भी जिंदा है। हर्जोग ने कहा कि इस्राइल के सभी लोगों की ओर से मैं आईडीएफ, शिन बेट, इस्राइल पुलिस और इस्राइल रक्षा बलों को एक प्रभावशाली और साहसी बचाव अभियान के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं लोगों के शीघ्र वापसी की कामना करता हूं।   

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्राइली सेना ने शनिवार को बंधकों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया। इस दौरान इस्राइली सेना ने नुसेरत इलाके में छापेमारी अभियान चलाकर दो जगहों से चार बंधकों को रिहा करा लिया। इस्राइली सेना ने बताया कि चारों बंधक ठीक हैं और स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें उनके परिजनों के पास भेज दिया जाएगा। वहीं इस्राइली सेना के अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई और कम से कम 94 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'इस्राइली परिवारों के लिए आशा का एक महत्वपूर्ण संकेत'
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने शनिवार को इस्राइली सैन्य अभियान के दौरान गाजा पट्टी में चार बंधकों की रिहाई पर खुशी जताई और कहा कि 'यह बंधकों के परिजनों के लिए आशा की किरण है। चार बंधक अब मुक्त हो गए हैं। हमास को अंततः सभी बंधकों को रिहा करना चाहिए। युद्ध समाप्त होना चाहिए'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed