फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel PM Netanyahu said Israelis support my policies ahead Joe Biden Comment

Israel: पीएम नेतन्याहू का बाइडन पर पलटवार, कहा- मेरी नीतियों और हमास के खात्मे के पक्ष में इस्राइली नागरिक

Mon, 11 Mar 2024 01:36 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 11 Mar 2024 01:36 AM IST
सार

नेतन्याहू ने साक्षात्कार में कहा कि मेरी नीतियों को इस्राइलियों का भारी समर्थन प्राप्त है। हमास के आतंकियों को खत्म करने की हमारी कार्रवाई का इस्राइली समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Israel PM Netanyahu said Israelis support my policies ahead Joe Biden Comment
बेंजामिन नेतन्याहू, जो बाइडन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बयान को खारिज कर दिया है। हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि अगर बाइडन के कहने का मतलब यह है कि मैं बहुसंख्यकों और बहुसंख्यक इस्राइलियों की इच्छा के खिलाफ निजी नीतियां अपना रहा हूं तो या फिर इस्राइल के हितों को नुकसान पहुंचा रहा हूं तो वे दोनों मामलों में गलत हैं। गौरतलब है कि सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमास द्वारा 5000 रॉकेट दागने के बाद से दोनों पक्षों में युद्ध जारी है। अब तक युद्ध में करीब 30 हजार लोगों की मौत हो गई।  

विज्ञापन

जानिए, बाइडन ने क्या की थी टिप्पणी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक दिन पहले कहा था कि गाजा पर जैसे हमले किए जा रहे हैं, उससे यह लग रहा है कि इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस्राइल की मदद करने से ज्यादा उसे नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि सात अक्तूबर को जब हमास ने इस्राइल पर हमला बोल दिया था। उस वक्त से अमेरिका इस्राइल के साथ खड़ा है। हालांकि अब इस्राइल जिस तरह से युद्ध के मैदान में आगे बढ़ रहा है वो उसके सहयोगी देश को पसंद नहीं आ रहा है। अमेरिका लगातार निर्दोष लोगों की जान जाने पर अधिक ध्यान देने के लिए चेता रहा है। बाइडन पिछले कई महीनों से चेतावनी दे रहे हैं कि गाजा में जिस तरह से नागरिकों की जान जा रही है, वैसे में इस्राइल अंतरराष्ट्रीय समर्थन खो सकता है। रिपोर्ट की माने तो तो यह टिप्पणी दोनों नेताओं के बीच तनावपूर्ण संबंधों की ओर इशारा करती है।

विज्ञापन

गाजा का प्रभारी फलस्तीनी प्रधिकारण को बनाना हमारा आखिरी काम 
नेतन्याहू ने साक्षात्कार में कहा कि मेरी नीतियों को इस्राइलियों का भारी समर्थन प्राप्त है। हमास के आतंकियों को खत्म करने की हमारी कार्रवाई का इस्राइली समर्थन कर रहे हैं। इस्राइली कहते हैं कि एक बार जब हम हमास को नष्ट कर देंगे तो हमारा आखिरी काम होगा गाजा का प्रभारी फिलिस्तीनी प्राधिकरण को सौंपना, जो अपने बच्चों को आतंकवाद के प्रति शिक्षित करता है। नेतन्याहू ने वैश्विक देशों की निंदा की, जो हमास का समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed