फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel: PM Netanyahu defends new attacks in Gaza, says Israel's goal is to completely destroy Hamas

Israel: गाजा में नए हमलों का पीएम नेतन्याहू ने किया बचाव, कहा- हमास को पूरी तरह खत्म करना इस्राइल का लक्ष्य

Mon, 11 Aug 2025 09:41 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: बशु जैन Updated Mon, 11 Aug 2025 09:41 AM IST
सार

इस्राइल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने पिछले हफ्ते न केवल गाजा शहर में बल्कि केंद्रीय शिविरों और मुवासी में भी हमास के गढ़ों को ध्वस्त करने का निर्देश दिया है। इसे लेकर इस्राइल को देश-विदेश में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस पर नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल के पास काम खत्म करने और हमास को पूरी तरह से हराने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

विज्ञापन
Israel: PM Netanyahu defends new attacks in Gaza, says Israel's goal is to completely destroy Hamas
बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइली पीएम - फोटो : ANI

विस्तार

गाजा में रविवार को हुए नए हमलों का पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस्राइल के पास काम खत्म करने और हमास को पूरी तरह से हराने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। सुरक्षा मंत्रिमंडल ने पिछले हफ्ते न केवल गाजा शहर में बल्कि केंद्रीय शिविरों और मुवासी में भी हमास के गढ़ों को ध्वस्त करने का निर्देश दिया है। इसे लेकर इस्राइल को देश-विदेश में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। शिविर में हमलों की तैयारी को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि शिविर में पांच लाख से अधिक विस्थापित लोगों को शरण दी जा रही है। हालांकि शुक्रवार को इस्राइल की घोषणा में ये शिविर शामिल नहीं थे। 
विज्ञापन


नेतन्याहू को मिला ट्रंप का साथ
गाजा में हमले की योजना को लेकर इस्राइली पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की है। नेतन्याहू ने ट्रंप को उनके समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। गाजा में भुखमरी को खारिज करते हुए नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक से ठीक पहले विदेशी मीडिया से बात की। इस दौरान नेतन्याहू ने कहा कि हमारा लक्ष्य गाजा पर कब्जा करना नहीं है, हमारा लक्ष्य गाजा को आजाद कराना है। इस्राइल गाजा में सहायता वितरण स्थलों की संख्या बढ़ाना चाहता है। उन्होंने कहा कि गाजा में कोई भुखमरी नहीं है। कोई भुखमरी नहीं थी। 
विज्ञापन


हमास पर लगाए आरोप
उन्होंने एक बार फिर गाजा की कई समस्याओं के लिए हमास  को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हमास में अभी भी हजारों हथियारबंद आतंकवादी हैं और फलस्तीनी उनसे आज़ादी की भीख मांग रहे हैं। हालांकि हमास ने नेतन्याहू की टिप्पणी को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएनएससी में भी अमेरिका ने बचाया
सुरक्षा परिषद की बैठक में अमेरिका ने इस्राइल का बचाव किया। अमेरिका ने कहा कि उसे अपनी सुरक्षा के लिए सर्वोत्तम निर्णय लेने का अधिकार है। उसने गाजा में नरसंहार के आरोपों को झूठा बताया। जबकि अन्य परिषद सदस्यों और संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों ने चिंता व्यक्त की। चीन ने गाजा में लोगों को सामूहिक दंड देने को अस्वीकार्य बताया। रूस ने शत्रुता में बेतहाशा वृद्धि के प्रति चेतावनी दी। संयुक्त राष्ट्र मानवीय कार्यालय के रमेश राजसिंघम ने कहा कि यह अब भुखमरी का संकट नहीं है। यह भुखमरी है। मानवीय स्थितियां बेहद भयावह हैं। सच कहूं तो इसे बयां करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं बचे हैं।


जर्मनी ने रोकी हथियारों की सप्लाई
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध के चलते इज़राइल को अपने सबसे करीबी सहयोगियों की ओर से भी बढ़ती कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। नेतन्याहू ने कहा कि जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने बढ़ती अंतरराष्ट्रीय आलोचना के आगे झुकते हुए इस्राइल को गाजा में इस्तेमाल किए जा सकने वाले सैन्य उपकरणों का निर्यात रोक दिया है। दूसरी ओर मर्ज ने बताया कि जर्मनी और इस्राइल बहुत आलोचनात्मक बातचीत कर रहे हैं, लेकिन बर्लिन की मित्रता की नीतियां नहीं बदली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed