{"_id":"5c5086a6bdec22738442a820","slug":"israel-pm-benjamin-netanyahu-could-come-india-before-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले भारत दौरे पर आ सकते हैं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चुनाव से पहले भारत दौरे पर आ सकते हैं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
Tue, 29 Jan 2019 10:30 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, यरुशलम
भाषा, यरुशलम
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 29 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू फरवरी या मार्च में भारत का दौरा कर सकते हैं। यह दौरा दोनों ही देशों में चुनाव से ठीक पहले होने जा रहा है। नेतन्याहू करीब साल भर पहले ही जनवरी 2018 में भारत आ चुके हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2017 में तेल अवीव की यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, अभी तारीख तय नहीं हुई है। दोनों ही पक्षों ने अपनी सुविधा के अनुसार तारीखें सुझाई है लेकिन अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि यह दौरा फरवरी या मार्च में हो सकता है। इस महीने की शुरुआत में दोनों ही देश के नेताओं ने फोन पर बातचीत की थी और इसी दौरान इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मीर बीन-शब्बात ने नई दिल्ली का दौरा किया था।
विज्ञापन
शब्बात ने इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की थी। दोनों ही देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई बातचीत के दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री ने भारत दौरे की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन