फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel military launches wave of raids across occupied West Bank news in hindi

Israel: वेस्ट बैंक में इस्राइली सेना ने रातभर किए हमले, तीन फलस्तीनियों की मौत, 20 से ज्यादा आतंकी गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2025 05:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 07 Jan 2025 05:55 PM IST
सार

इस्राइल ने रात में अभियान चलाकर आतंकियों पर हमला किया। इस दौरान कई नागरिकों की भी मौत हुई। बता दें कि इस्राइली नागरिकों द्वारा फलस्तीनियों पर हमले की घटनाओं में भी तेजी से वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
Israel military launches wave of raids across occupied West Bank news in hindi
हवाई हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

इस्राइली सेना ने मंगलवार को अपने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में कई हमले किए, जिसमें तीन फलस्तीनी मारे गए। सेना ने बताया कि तमुन में उनके जवानों पर गोली चलाई गई, जिसके बाद उन्होंने जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई हमले में दो फलस्तीनियों को मार गिराया। पास के गांव तालुजा में आमने-सामने की भिड़ंत में इस्राइली सेना ने एक अन्य आतंकी को ढेर कर दिया। इस दौरान एक इस्राइली सैनिक घायल हो गया। सेना ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से 20 से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में वेस्ट बैंक में इस्राइलियों को ले जा रही बस पर बंदूकधारियों ने गोलीबारी की थी। मौके से फरार होने से पहले उन्होंने एक 35 वर्षीय पुलिसकर्मी और दो महिलाओं को मार डाला। सेना ने इस घटना का हवाला देते हुए कहा कि रातभर की कार्रवाई का इस गोलीबारी से कोई संबंध नहीं है। इस्राइल में सात अक्तूबर को हुए हमले को अब 15 महीने पूरे हो चुके हैं। इस बीच आतंकियों ने इस्राइलियों पर गोलीबारी, चाकू से हमले और कार से टक्कर मारने जैसी कई घटनाओं को अंजाम दिए। 
विज्ञापन


इस्राइल ने रात में अभियान चलाकर आतंकियों पर हमला किया। इस दौरान कई नागरिकों की भी मौत हुई। बता दें कि इस्राइली नागरिकों द्वारा फलस्तीनियों पर हमले की घटनाओं में भी तेजी से वृद्धि हुई है, जिसके कारण अमेरिका को प्रतिबंध लगाना पड़ा। इस्राइल ने 1967 में ही वेस्ट बैंक पर कब्जा कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 महीने से जारी है संघर्ष
सात अक्तूबर 2023 में हमास ने इस्राइल पर हमला किया था। इस हमले में 1200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। हमास कई लोगों को बंधक बनाकर भी लगे गए थे। इस्राइली वायु सेना (आईएएफ) ने गाजा के खान यूनिस में मानवीय क्षेत्र में खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया और दक्षिणी गाजा में हमास आंतरिक सुरक्षा बलों के प्रमुख हस्साम शाहवान को मार गिराया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed