फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel lebanon hamas gaza war three idf soldiers killed attack on un peacekeepers

Israel: गाजा में जमीनी कार्रवाई में तीन इस्राइली सैनिकों की मौत, 10 बिंदुओं में जानिए युद्ध के अहम अपडेट

Fri, 11 Oct 2024 11:31 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 11 Oct 2024 11:31 AM IST
सार

शांति सैनिकों के लेबनान स्थित मुख्यालय पर हमले को लेकर इस्राइल ने कहा है कि हिजबुल्ला के उग्रवादी यूएन मुख्यालय के नजदीक ठिकाना बनाए हुए थे। वहीं इटली और अमेरिका ने इस हमले पर नाराजगी जाहिर की है। 

विज्ञापन
israel lebanon hamas gaza war three idf soldiers killed attack on un peacekeepers
इस्राइली सेना। - फोटो : X/@IDF

विस्तार

गाजा पट्टी में जारी इस्राइली सेना के जमीनी हमले में तीन इस्राइली सैनिकों की मौत हुई है। वहीं इस्राइली सेना के हमले की चपेट में लेबनान में मौजूद संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों का मुख्यालय भी आ गया है, जिसमें दो शांति सैनिक घायल हुए हैं। दुनिया के विभिन्न देशों और संयुक्त राष्ट्र ने भी इस हमले की तीखी आलोचना की है। इस्राइल हमास और इस्राइल हिजबुल्ला युद्ध से जुड़े 10 अहम अपडेट यहां जानिए-
विज्ञापन


1. शांति सैनिकों के लेबनान स्थित मुख्यालय पर हमले को लेकर इस्राइल ने कहा है कि हिजबुल्ला के उग्रवादी यूएन मुख्यालय के नजदीक ठिकाना बनाए हुए थे। वहीं इटली और अमेरिका ने इस हमले पर नाराजगी जाहिर की है। 
विज्ञापन


2. गाजा के जबालिया में मारे गए तीन इस्राइली सैनिकों का अंतिम संस्कार शुक्रवार को यरूशलम में होगा। इस्राइली सेना ने जबालिया को घेरा हुआ है और वहां हमास के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3. इस्राइली सेना ने कहा है कि उन्होंने गाजा में 20 आतंकियों को निशाना बनाया है। 

4. इस्राइल ने कुछ दिनों पहले ही संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों की पोस्ट को अलग जगह शिफ्ट करने की मांग की थी, लेकिन शांति सैनिक मिशन ने इस मांग को खारिज कर दिया था। इस्राइल का कहना है कि उसने हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया था। 

5. इस्राइली हमले में दो शांतिसैनिक घायल हुए हैं। हालांकि उनकी चोटें गंभीर नहीं हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। इंडोनेशिया के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत ने कहा कि इससे पता चलता है कि इस्राइल कैसे खुद को अंतरराष्ट्रीय कानूनों से ऊपर समझता है। 

6. इटली के रक्षा मंत्री ने कहा कि शांति सैनिकों पर हमला युद्ध अपराध श्रेणी में आ सकता है और उन्होंने इसे लेकर इस्राइल से स्पष्टीकरण देने को कहा है।

7. इस्राइल ने हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर वाकिफ सफा को निशाना बनाते हुए बेरूत में दो इलाकों में हवाई हमले किए। हालांकि हिजबुल्ला कमांडर इस्राइली हमले में जान बचाकर भागने में सफल रहा। 

8. इस्राइल ने लेबनान सीमा पर अपनी रिजर्व फोर्स के 10 हजार सैनिकों को तैनात कर दिया है। लेबनान में इस्राइली सेना ग्राउंड ऑपरेशन कर रही है। ऐसे में 10 हजार अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती का मतलब है कि आने वाले दिनों में इस्राइली सेना लेबनान में अपने अभियान को और सघन करने जा रही है। 

9. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में फलस्तीन के राजदूत ने गुरुवार को सभी देशों से इस्राइल को हथियारों की सप्लाई पर प्रतिबंध लगाने की अपील की। फलस्तीनी राजनयिक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की कमी की वजह से इस्राइल को युद्ध अपराधों का विस्तार करने का प्रोत्साहन मिल रहा है। 


10. इस्राइल के अश्केलोन इलाके में ड्रोन हमला हुआ, जिसके बाद इस्राइल में सुरक्षा अलार्म बज उठे। हालांकि इस्राइली हवाई सुरक्षा ने इस ड्रोन को हवा में ही तबाह कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed