फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel hits back on hamas post terrorist attack

आतंकी हमलों के बाद इस्राइल की हमास पर जवाबी कार्रवाई

Sat, 30 Nov 2019 10:13 PM IST
अमित मंडल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Sat, 30 Nov 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Israel hits back on hamas post terrorist attack
इस्राइली एयर फोर्स - फोटो : सोशल मीडिया

इस्राइल की तरफ से हमास के ठिकानों को एक बार फिर हवाई हमलों का निशाना बनाया गया है। यह कार्रवाई पिछले दिनों गाजा पट्टी इलाके में हुए रॉकेट हमलों के जवाब में की गई है। इस्राइली सेना ने कहा कि उसने गाजा पट्टी क्षेत्र में इन हवाई हमलों में हथियार बनाने वाली एक इकाई समेत हमास के कई इलाकों को निशाना बनाया है। 

विज्ञापन


हमास को फलस्तीन का कट्टरपंथी सुन्नी-इस्लामी आतंकी संगठन माना जाता है। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि हमास ने इस्राइल की तरफ रॉकेट क्यों दागे थे लेकिन यह संगठन समय-समय पर इस्राइल में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता रहता है। हमास के ये विद्रोही इस्राइली सेना से फलस्तीन के इलाकों को खाली कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन


संभवत: उसने इसी मकसद से दोबारा मिसाइल दागी हों। एक सप्ताह में संघर्ष विराम तोड़ने की यह दूसरी घटना है। इस बीच इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, यदि गाजा में किसी को लगता है कि वह ऑपरेशन ब्लैक बेल्ट के विरुद्ध सिर उठा सकता है तो यह उसकी सबसे बड़ी गलतफहमी होगी। बता दें कि दोनों के बीच चली इस लड़ाई में अब तक काफी संख्या में आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed