Israel-Hezbollah: लेबनान में इस्राइल का हमला जारी, IDF का दावा- हमास का लेबनान प्रमुख फतेह शेरिफ हुआ ढेर
इस्राइली सेना के अनुसार फतेह शेरिफ लेबनान में हमास की आतंकवादी गतिविधियों को हिजबुल्ला के गुर्गों के साथ मिलकर काम करने के साथ-साथ लेबनान में गुर्गों की भर्ती करने और हथियार हासिल करने के हमास के प्रयासों के लिए जिम्मेदार था।
विस्तार
हिजबुल्ला के साथ काम और लड़ाकों की भर्ती करता था शेरिफ
इस्राइली सेना (आईडीएफ) के अनुसार फतेह शेरिफ लेबनान में हिजबुल्ला के लोगों के साथ मिलकर हमास की आतंकवादी गतिविधियों का संचालन करता था। वह लेबनान में नए लोगों की भर्ती और हथियारों को हासिल करने में भी मदद करता था।
'इस्राइल के लिए खतरा होने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई'
वहीं, आईडीएफ की ओर से बताया गया कि फतेह शेरिफ संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी का एक मान्यता प्राप्त सदस्य भी था, और लेबनान में संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी शिक्षक संघ का प्रमुख था। आईडीएफ और आईएसए ऐसे किसी भी व्यक्ति के खिलाफ काम करना जारी रखेंगे जो इस्राइल राज्य के नागरिकों के लिए खतरा पैदा करता है।
🔴 Fateh Sherif, Head of the Lebanon Branch in the Hamas terrorist organization, was eliminated in a precise IAF strike.
— Israel Defense Forces (@IDF) September 30, 2024
Sherif was responsible for coordinating Hamas' terror activities in Lebanon with Hezbollah operatives, as well as Hamas’ efforts in Lebanon to recruit… pic.twitter.com/nEwIdOnp6o
बड़े ऑपरेशन की योजना बना रहा है इस्राइल
एपी सूत्रों के अनुसार इस्राइल की तरफ से लेबनान की सीमा पर छोटे और सटीक छापेमार कार्रवाई की जा रही है और एक बड़े ऑपरेशन की योजना बनाई गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.