फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel helped America in qassem soleimani killing Claimed many media reports Live Update

दावा: सुलेमानी की हत्या में इस्राइल ने की थी अमेरिका की मदद

Tue, 14 Jan 2020 02:51 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 14 Jan 2020 02:51 AM IST
सार

  • कई मीडिया रिपोर्ट में किया गया दावा
  • इस्राइल ने मुहैया कराई थी अहम जानकारी

विज्ञापन
Israel helped America in qassem soleimani killing Claimed many media reports Live Update
जनरल कासिम सुलेमानी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

ईरान के मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या में इस्राइल ने अमेरिका की मदद की थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल सुलेमानी को मारने के ऑपरेशन में इस्राइल ने कई खुफिया जानकारी अमेरिकी एजेंसियों को मुहैया कराई थी। इतना ही नहीं, अमेरिकी ऑपरेशन के बारे में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू को भी पहले से जानकारी दी।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेतान्याहू ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से इस बारे में बात भी की थी। इस खुलासे के बाद अब इस्राइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ सकता है। एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के इस्लामी रेवॉल्यूशनरी गार्ड कोर के शीर्ष जनरल सुलेमानी की सीरियाई एयरपोर्ट पर मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद इस्राइल ने इसकी पुष्टि करने में मदद की थी। 
विज्ञापन


इराक के दमिश्क से बगदाद की उड़ान भरने की जानकारी दी थी। तीन जनवरी को सुलेमानी के खिलाफ ऑपरेशन के लिए सटीक जानकारी मिलते ही हमले को अंजाम दिया गया। अमेरिकी एजेंसियां कई सालों से सुलेमानी की हर गतिविधि पर नजर रख रही थीं। ईरानी जनरल कहां जाते हैं, कितने लोगों के साथ जाते हैं, सुरक्षा के इंतजाम जैसी तमाम जानकारियों का विश्लेषण करने के बाद अमेरिकी एजेंसियों ने सुलेमानी पर हवाई हमला करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर थे जासूस
उधर, रॉयटर्स ने भी अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि सुलेमानी के बारे में खुफिया जानकारी देने में एक एयरलाइंस के कुछ कर्मचारी भी शामिल थे। इनमें से एक दमिश्क एयरपोर्ट पर काम करता था। वहीं तीन से चार और जासूस थे, जिन्होंने अमेरिकी एजेंसियों को सुलेमानी के बारे में जानकारी दी थी।

वहीं, बगदाद एयरपोर्ट के दो सुरक्षा अधिकारी और चाम एयरलाइंस के दो कर्मचारियों ने भी कासिम सुलेमानी के बारे में अमेरिका को जानकारी दी थी। चाम एयरलाइंस की फ्लाइट से ही कासिम सुलेमानी बगदाद पहुंचे थे।

इस्राइल ने मजबूत किया सुरक्षा घेरा
इस बीच, ईरान से तनाव को देखते हुए इस्राइल ने किसी भी हमले से बचने के लिए अपने हवाई सुरक्षा तंत्र को मजबूत कर लिया है। इस्राइल ने उन्नत आयरन डॉम वायु रक्षक तंत्र के परीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जिसके बाद उसके एयर डिफेंस को मजबूती मिलेगी।

अमेरिका से तनाव के बीच आज आएंगे ईरानी विदेश मंत्री

अमेरिका से जारी तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ मंगलवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। बुधवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह रायसीना डायलॉग में भी शिरकत करेंगे। बृहस्पतिवार सुबह उनकी विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात होगी। इसी दिन शाम को वह मुंबई में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को वह स्वदेश लौट जाएंगे।

खाड़ी में तनाव के बीच मोदी-पुतिन ने फोन पर बात की

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों, सुरक्षा, शांति और स्थायित्व को लेकर दोनों देशों की सोच एक समान बताई है। खाड़ी में तनाव के बीच दोनों देशों के प्रमुखों ने सोमवार को फोन पर बात की। इस दौरान मोदी ने पुतिन और रूस के नागरिकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

पुतिन ने भी भारत में समृद्धि और शांति की कामना की। पीएमओ से जारी बयान में कहा गया कि दोनों देशों ने 2019 में अहम और विशेषाधिकार युक्त रणनीतिक सहयोग में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, इस पर दोनों ने खुशी जताई।

2020 में भी साथ काम करते हुए भारत-रूस के बीच सभी क्षेत्रों में संबंध मजबूत किए जाएंगे। मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन और ब्रिक्स देशों की रूस में होने जा रही बैठक के लिए खुद को उत्सुक बताया। साथ ही बताया कि वे भी भारत में होने जा रहे 21वें सालाना द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में पुतिन का स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed