फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel hamas war usa president joe biden deeply concerned about military operation in rafah gaza know why

Israel: राफा में इस्राइल की सैन्य कार्रवाई को लेकर जो बाइडन परेशान, अमेरिका ने बताया क्या होगा इसका अंजाम

Wed, 20 Mar 2024 02:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 20 Mar 2024 02:01 PM IST
सार

बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइल की एक इंटर एजेंसी टीम को अमेरिका भेजने के लिए तैयार हो गए हैं। यह टीम अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेगी कि कैसे राफा में बिना किसी बड़ी सैन्य कार्रवाई के हमास के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
israel hamas war usa president joe biden deeply concerned about military operation in rafah gaza know why
बेंजामिन नेतन्याहू, जो बाइडन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इस्राइल अब हमास के खिलाफ गाजा के राफा में सैन्य कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इसके पक्ष में नहीं हैं और वह इसे लेकर सार्वजनिक तौर पर चिंता जाहिर कर चुके हैं। अब अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने भी बयान जारी कर बताया कि जो बाइडन इस्राइल के राफा में बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करने को लेकर बेहद चिंतित हैं। सुलिवन ने बताया कि इस मुद्दे पर सोमवार को राष्ट्रपति बाइडन और इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर भी बात हुई। 
विज्ञापन


इस्राइल का रुख हुआ नरम
इस बातचीत में बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइल की एक इंटर एजेंसी टीम को अमेरिका भेजने के लिए तैयार हो गए हैं। इस्राइल की इस टीम में सेना, खुफिया एजेंसी और शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। यह टीम अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेगी कि कैसे राफा में बिना किसी बड़ी सैन्य कार्रवाई के हमास के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। गौरतलब है कि बीते करीब एक महीने में पहली बार जो बाइडन और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई। 
विज्ञापन


राफा में सैन्य कार्रवाई का क्या होगा नुकसान
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुलिवन ने बताया कि इस्राइल, गाजा सिटी और खान यूनिस की तरह राफा में भी बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। राफा में अभी दस लाख से ज्यादा शरणार्थी रह रहे हैं, जो गाजा सिटी और खान यूनिस से जान बचाकर रफा पहुंचे हैं। अब अगर इस्राइल राफा में भी सैन्य कार्रवाई करता है तो फिर ये शरणार्थी कहां जाएंगे? गाजा के कई बड़े शहर पहले ही युद्ध में तबाह हो चुके हैं। इस्राइल ने अमेरिका और दुनिया को राफा पर हमले की कोई योजना भी नहीं बताई है कि वो किस तरह से राफा में हमास को निशाना बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुलिवन ने कहा कि राफा, मिस्त्र की सीमा पर स्थित है और अगर राफा के रास्ते ही गाजा में मानवीय मदद पहुंचाई जा रही है। अगर राफा पर ही सैन्य कार्रवाई होती है तो इससे गाजा में गंभीर मानवीय संकट पैदा हो जाएगा और युद्ध की विभीषिका झेल रहे लोगों को मानवीय मदद भी नहीं मिल पाएगी। इससे न सिर्फ इस्राइल वैश्विक तौर पर अलग-थलग पड़ जाएगा, साथ ही इस्राइस हमास युद्ध के बड़े पैमाने पर भड़कने की आशंका भी पैदा हो जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed