{"_id":"65838b900c37905ead000916","slug":"israel-hamas-war-update-top-hamas-leaders-visits-egypt-for-talks-on-new-ceasefire-israeli-air-strikes-in-gaza-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War: युद्धविराम पर वार्ता के लिए मिस्र पहुंचे हनियेह समेत हमास के नेता, गाजा में हवाई हमले जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Hamas War: युद्धविराम पर वार्ता के लिए मिस्र पहुंचे हनियेह समेत हमास के नेता, गाजा में हवाई हमले जारी
Thu, 21 Dec 2023 06:20 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा/गाजा/यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा/गाजा/यरूशलम
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 21 Dec 2023 06:20 AM IST
सार
सूत्रों ने कहा कि दूत इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि गाजा में आतंकियों द्वारा अभी भी बंधक बनाए गए किन लोगों को नए युद्धविराम के दौरान रिहा किया जाएगा और किन कैदियों को इस्राइल से छुड़ाया जाएगा। अगले कुछ दिनों में अब नया युद्धविराम समझौता हो सकता है।
विज्ञापन
Hamas leader Ismail Haniyeh
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल-हमास युद्ध में नए युद्धविराम पर बातचीत के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। आमतौर पर कतर में रहने वाले हमास के नेता इस्माइल हनियेह ने बुधवार को एक माह से अधिक समय बाद पहली मिस्र की राजधानी काहिरा की यात्रा की। इस बीच, इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी के उत्तर में दो अस्पतालों पर छापा मारकर कर्मचारियों को हिरासत में लिया, जबकि दक्षिण में हवाई हमलों में 45 मौतें भी हुईं।
विज्ञापन
हमास नेता इस्माइल हनियेह की यात्रा-कूटनीति दुर्लभ है, क्योंकि वह सार्वजनिक रूप से तभी हस्तक्षेप करते हैं जब प्रगति की संभावना दिखती है। इससे पहले अब तक के एकमात्र युद्धविराम समझौते की घोषणा से पहले हमास नेता इस्माइल हनियेह ने आखिरी बार नवंबर की शुरुआत में मिस्र यात्रा की थी। इसके बाद एक सप्ताह के युद्धविराम के दौरान 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया गया था।
विज्ञापन
वार्ता की जानकारी देने वाले एक सूत्र ने कहा कि दूत इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि गाजा में आतंकियों द्वारा अभी भी बंधक बनाए गए किन लोगों को नए युद्धविराम के दौरान रिहा किया जाएगा और किन कैदियों को इस्राइल से छुड़ाया जाएगा। अगले कुछ दिनों में अब नया युद्धविराम समझौता हो सकता है। उधर, इस्राइली सेना ने जहां उत्तरी गाजा में दो अस्पतालों पर छापा मारकर कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया वहीं दक्षिणी गाजा के शहरों में हवाई हमलों में 45 फलस्तीनियों को मार गिराया।
विज्ञापन
दक्षिणी गाजा के एक अस्पताल में 17 दिन पहले जन्मी नवजात अल-अमीरा आयशा भी युद्ध में मारी गई। इस्राइली हमले में नवजात का भाई अहमद भी मारा गया। हमले के वक्त भाई-बहन घर में सो रहे थे। हमले में आयशा की मां मलक जल गई पिता मोहम्मद की कमर की हड्डी टूट गई। दोनों को दफनाने से पहले दादी सुजैन ने मलक-मोहम्मद को उनके शव दिखाए। हमले में अयशा-अहमद के साथ 27 अन्य लोग भी मारे गए।
राफा में इस्राइल के हमले में 45 और मौतें
अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद इस्राइल ने अमेरिकी समर्थन के साथ हमले और तेज कर दिए हैं। यहां एक इमारत में किए हमले में 45 लोगों की मौत हो गई। इस्राइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने चेताया कि गाजा के दक्षिण में अभियान महीनों तक जारी रहेगा। गैलेंट ने कहा, इस्राइली सेना क्षेत्र से आतंकियों के ‘पूर्ण सफाये’ के लिए उत्तरी गाजा में सुरंगों में प्रवेश कर रही है।