फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War Update Families of Israeli captives protest march outside PM Netanyahu office in Jerusalem

Israel: पीएम ऑफिस के बाहर जुटे हजारों प्रदर्शनकारी, बंधकों के परिजन बोले- जरूरत पड़ी तो गाजा की तरफ करेंगे कूच

Sun, 19 Nov 2023 07:11 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 19 Nov 2023 07:11 AM IST
सार

यरुशलम में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय के बाहर हजारों लोगों ने मार्च किया। विरोध प्रदर्शन में बंधकों के परिवार के सदस्यों ने भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अपने बच्चों की रिहाई के लिए वे गाजा की तरफ कूच करेंगे।

विज्ञापन
Israel Hamas War Update Families of Israeli captives protest march outside PM Netanyahu office in Jerusalem
Massive Protest March In Israel - फोटो : ANI

विस्तार

फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के कब्जे से इस्राइली बंधकों की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को हजारों लोगों ने यरूशलम में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन मार्च में बंधकों के परिवार के सदस्यों ने भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे गाजा की तरफ कूच करेंगे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन में लगभग 30,000 लोग शामिल हुए और पीएम कार्यालय तक गए। प्रदर्शनकारियों ने इस्राइली सरकार से बंधकों को तुरंत रिहाई के लिए हरसंभव प्रयास करने की मांग की। एक बंधक की मां ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि वह अपना दर्द बयां नहीं कर सकती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम पांच दिनों से बिना रुके चल रहे हैं और मेरे पैरों में दर्द हो रहा है और मेरा पूरा शरीर दर्द कर रहा है, लेकिन अपने बेटे के लिए मेरे दिल में इससे कई गुना ज्यादा दर्द है। उन्होंने कहा, अगर हमें गाजा तक मार्च करने की जरूरत पड़ी तो हम पैदल कूच करेंगे। अपने बच्चों की रिहाई के लिए हमें जहां भी जाने की जरूरत होगी हम जाएंगे। हम उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवारों से नेतन्याहू बोले- मैं भी आपके साथ मार्च कर रहा हूं
वहीं, तेल अवीव से शुरू हुआ मार्च यरुशलम पहुंचने के बाद पीएम नेतन्याहू ने बंधकों के परिवारों से कहा कि वह भी उनके साथ मार्च कर रहे हैं। बंधकों को छुटाने के लिए नेतन्याहू सरकार पर इस्राइली जनता का दबाव बढ़ रहा है। इस पर नेतन्याहू का कहना है कि इस्राइल की युद्ध कैबिनेट सोमवार को परिवारों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी। उन्होंने एक बयान में पीड़ित परिवारों से कहा, मैं आपके साथ मार्च कर रहा हूं। इस्राइली लोग आपके साथ मार्च कर रहे हैं। मैं वादा करता हूं, जब हम कोई फैसला लेंगे तो हम आपको सूचित करेंगे।


वहीं, हमास द्वारा गाजा में बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों का कहना है कि इस्राइली सरकार बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए बातचीत कर रही है या नहीं। उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बीते दिनों राजनयिक सूत्रों ने कहा था कि इस्राइल द्वारा फलस्तीनी कैदियों के बदले में कुछ बंधकों को मुक्त करने और अस्थायी युद्धविराम के लिए कतर की मध्यस्थता से बातचीत चल रही है। लेकिन बातचीत का अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। जबकि परिवारों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि क्या चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed