फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel-Hamas war news updated: fired dozens of rockets Launch at Israel from Lebanon’s Hezbollah

Israel-Palestine: इस्राइल की मुश्किलें बढ़ीं, हमास के बाद अब लेबनान से हिजबुल्ला ने किया हमला

Sun, 08 Oct 2023 11:53 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 08 Oct 2023 11:53 AM IST
सार

आतंकवादी समूह हिजबुल्ला ने उत्तरी इजरायल में लेबनान से आज हुए मोर्टार हमले की जिम्मेदारी ली है। एक बयान में हिजबुल्ला ने कहा कि उसने माउंट डोव इलाके में तीन इस्राइली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

विज्ञापन
Israel-Hamas war news updated: fired dozens of rockets Launch at Israel from Lebanon’s Hezbollah
इस्राइल में हमास का हमला - फोटो : social media

विस्तार

इस्राइल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वह इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। पहले आतंकी संगठन हमास ने उस पर ताबड़तोड़ करीब 5,000 रॉकेट दाग दिए। वहीं, अब लेबनान के आंतकी समूह हिजबुल्ला ने भी हमला कर दिया है।

विज्ञापन

लेबनान ने इस्राइली इलाकों में मिसाइलें और मोर्टार से हमला किया है। लेबनान की तरफ से दागी गईं मिसाइलें माउंट दोव क्षेत्र में आकर गिरी हैं। अभी तक इस हमले में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इस्राइल के सुरक्षा बलों ने भी जवाबी हमला दिया है। उसने लेबनान में तोप से गोले दागे हैं। इस्राइली सेना ने का कहना है कि आईडीएफ इस तरह के हमले की संभावना को ध्यान में रखते हुए पहले से ही तैयारी कर रहा था। सैनिक लेबनान सीमा पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन

आतंकवादी समूह हिजबुल्ला ने उत्तरी इजरायल में लेबनान से आज हुए मोर्टार हमले की जिम्मेदारी ली है। एक बयान में हिजबुल्ला ने कहा कि उसने माउंट डोव इलाके में तीन इस्राइली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इस्राइली सेना ने किसी के घायल होने की सूचना नहीं दी और कहा कि उसने तोपखाने हमलों से जवाब दिया। सेना ने कहा कि उसने इलाके में हिजबुल्ला के बुनियादी ढांचे के खिलाफ ड्रोन हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेबनान-इस्राइल खुद को मानते हैं दुश्मन देश

लेबनान और इस्राइल दोनों एक-दूसरे को दुश्मन देश मानते हैं। दोनों के बीच हुए संघर्ष के बाद 2006 में एक शांति समझौता हुआ, जिसके बाद से ही शांति बनी रही है। मगर हाल के सालों में लेबनान की तरफ से छोटे-मोटे मिसाइल हमले इस्राइल की ओर किए जाते रहे हैं। इस्राइल भी इसका जवाब देता रहा है। अधिकतर हमलों के पीछे हिज्बुल्ला का हाथ होता है, जो लेबनान में काफी ज्यादा एक्टिव है। पश्चिमी मुल्कों ने हिजब्बुला को आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है। 

शनिवार को हुआ हमला अब भी जारी

हमास ने गाजा से शनिवार की सुबह अचानक थोड़े-थोड़े अंतराल पर इस्राइली शहरों पर ताबड़तोड़ करीब 5,000 रॉकेट दागे। यही नहीं, हमास के बंदूकधारी इस्राइली शहरों में भी घुस गए और कुछ सैन्य वाहनों पर कब्जा कर हमले किए। कई इस्राइली सैनिकों को बंधक भी बना लिया है। इस्राइल और फिलीस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच युद्ध में अब तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को हमास की तरफ से अचानक किए गए हमलों में इस्राइल के 300 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, इस्राइल की ओर से पलटवार में गाजा पट्टी से करीब 250 मौतों की बातें सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed