फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel hamas war many chared to death in terrorist attack many children beheaded butchered

Israel Hamas War Tragic Stories: 'आतंकियों की गोली से जलकर मौत बेहतर', सुलगते घरों से बाहर नहीं निकले इस्राइली

Wed, 11 Oct 2023 12:03 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 11 Oct 2023 12:03 PM IST
सार

इस्राइली मीडिया के हवाले से बताया जा रहा है कि 40 बच्चों के शव बरामद हुए हैं, इनमें से कई के सिर धड़ से अलग हैं।

विज्ञापन
israel hamas war many chared to death in terrorist attack many children beheaded butchered
इस्राइल में हजार से ज्यादा लोगों की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल में हमास के आतंकी हमले को चार दिन बीत चुके हैं और अब आतंकियों की बर्बरता की खबरें सामने आ रही हैं। हमास के आतंकियों ने इस्राइली लोगों ना सिर्फ मौत के घाट उतारा बल्कि उनके साथ बर्बरता भी की। इस्राइली सैनिकों को जो शव बरामद हो रहे हैं, उनमें से कई के सिर धड़ से अलग हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। इस्राइली सैनिकों ने बताया कि 40 बच्चों के शव बरामद हो चुके हैं।  
विज्ञापन


किबुत्ज में मिले 100 से ज्यादा शव
गाजा पट्टी की सीमा से महज दो किलोमीटर की दूरी पर इस्राइल का एक किबुत्ज कार अजा है, जहां 400 लोग रहते हैं। यह एक खेती-किसानी करने वाला समुदाय है जो मिलजुलकर रहता है। अभी तक यहां 100 से ज्यादा शव मिल चुके हैं। इस्राइली सेना के अधिकारियों ने बताया कि हमास के आतंकियों ने हमले के दौरान लोगों को घरों से बाहर निकालने के लिए उनके घरों में आग लगा दी थी। इस्राइली सेना को कई घरों में जले हुए शव बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


कई लोगों की जलकर हुई दर्दनाक मौत
बता दें कि इस्राइल के हर घर में सुरक्षा के लिए बंकर होता है। हमले के समय इस्राइली लोग बंकरों में छिप जाते हैं। ऐसे में आतंकियों ने वहशीपन की हद पार करते हुए बंकरों में छिपे लोगों को बाहर निकालने के लिए घरों में आग लगा दी। इससे आग से डरकर लोग घरों से निकले तो आतंकियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। कुछ लोगों ने आतंकियों की गोली से मरने के बजाय आग में जलकर मरने का विकल्प बेहतर समझा। इस्राइली मीडिया के हवाले से बताया जा रहा है कि 40 बच्चों के शव बरामद हुए हैं, इनमें से कई के सिर धड़ से अलग हैं। इस्राइली सेना के अधिकारियों-जवानों का कहना है कि उन्होंने इससे बुरा आज तक कुछ नहीं देखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों का आंकड़ा दो हजार के करीब पहुंचा
बता दें कि शनिवार की सुबह हमास के 1500 के करीब आतंकियों ने गाजा पट्टी से इस्राइली सीमा में घुसपैठ की। इसके बाद आतंकियों ने कई घंटों तक इस्राइल में नरसंहार को अंजाम दिया। अब तक इस्राइल में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1000 के पार पहुंच चुकी है। 500 लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। आंतकियों ने 150 इस्राइलियों को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। अब तक इस्राइल की कार्रवाई में भी गाजा में 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed