{"_id":"65e81be0779bef831006519b","slug":"israel-hamas-war-hezbollah-rocket-attack-indian-origin-man-killed-father-expressed-grief-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: 'बेटे को सुरक्षित स्थान पर जाने नहीं दिया', रॉकेट हमले में मारे गए भारतीय नागरिक के पिता का छलका दर्द","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: 'बेटे को सुरक्षित स्थान पर जाने नहीं दिया', रॉकेट हमले में मारे गए भारतीय नागरिक के पिता का छलका दर्द
Wed, 06 Mar 2024 01:09 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:09 PM IST
सार
मृतक के पिता ने बताया कि पैट निबिन मैक्सवेल दो महीने पहले काम के सिलसिले में इस्राइल गया था। युद्ध के दौरान वह एक फॉर्म में काम कर रहा था। वह अपनी पत्नी और पांच साल की बेटी के साथ रहता था।
विज्ञापन
इस्राइल-हमास संघर्ष
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल के मारगैलियट में सोमवार को मिसाइल हमले में भारतीय मूल के एक नागरिक की मौत हो गई। वहीं इस मिसाइल हमले में दो अन्य घायल भी हुए हैं। मृतक की पहचान पैट निबिन मैक्सवेल के तौर पर की गई है। तीनों पीड़ित केरल से ताल्लुक रखते हैं।
पिता ने बताई मौत की कहानी
हमास के समर्थन में हिजबुल्लाह ने उत्तरी इस्राइल में रॉकेट हमले किए। मृतक के पिता पैथरोज मैक्सवेल के अनुसार, इस्राइल के अधिकारी उनके बेटे को सुरक्षित स्थान पर जाने की अनुमति नहीं दे रहे थे। मीडिया से बात करते हुए पैथरोज मैक्सवेल ने कहा, "मेरा बड़ा बेटा भी इस्राइल में है। उसने मुझे सोमवार को साढ़े चार बजे कॉल किया और बताया कि निबिन घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। आधी रात को करीब 12.45 बजे उसकी मौत की खबर आई।"
पिता ने बताया कि पैट निबिन मैक्सवेल दो महीने पहले काम के सिलसिले में इस्राइल गया था। युद्ध के दौरान वह एक फॉर्म में काम कर रहा था। वह अपनी पत्नी और पांच साल की बेटी के साथ रहता था। उसकी पत्नी सात महीने की गर्भवती है। अन्य दो घायल व्यक्तियों की पहचान बुश जोसेफ जॉर्ज और पॉल मेल्विन के तौर पर की गई है।
विज्ञापन
इस्राइली दूतावास ने दुख जताया
इस घटना पर इस्राइली दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "हम भारतीय मूल के नागरिक की मौत और घायल होने की खबर से दुखी हैं। यह हमला शिया आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने तब किया जब वे मारगैलियट में एक बाग में खेती कर रहे थे।" इस घटना के बाद भारत ने इस्राइल में रह रहे भारतीयों के लिए एक एडवायजरी जारी की है।
एडवायजरी में कहा गया, सुरक्षा स्थिति और स्थानीय सुरक्षा सलाह को मद्देनजर रखते हुए इस्राइल में रहने वाले सभी भारतीय खासकर जो सीमावर्ती इलाकों में रह रहे हैं, वह इस्राइल में ही किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाए। दूतावास इस्राइली अधिकारियों से लगातार संपर्क में है। भारतीय दूतावास ने 24x7 हेल्पलाइन नंबर (+972-35226748) भी जारी किया है। नागरिक ईमेल (cons1.telaviv@mea.gov.in) के जरिए दूतावास में संपर्क भी कर सकते हैं।