{"_id":"654098c00d533989cd0c5f70","slug":"israel-hamas-war-german-woman-shani-louk-paraded-naked-by-terrorists-found-dead-in-gaza-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War: हमास के आतंकियों ने जिस महिला को नग्न कर घुमाया, वह गाजा में मिली मृत; परिवार का छलका दर्द","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Hamas War: हमास के आतंकियों ने जिस महिला को नग्न कर घुमाया, वह गाजा में मिली मृत; परिवार का छलका दर्द
Tue, 31 Oct 2023 11:52 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:52 AM IST
सार
इस्राइली सेना ने गाजा से शानी लौक का शव बरामद किया है। इस्राइल की सरकार ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
शानी लौक (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जर्मन-इस्राइली लड़की शानी लौक को बीती 7 अक्तूबर को हमास के आतंकियों ने बंधक बना लिया था। इसके बाद शानी लौक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें हमास के आतंकी शानी लौक की गाजा पट्टी में नग्न परेड कराते दिखे। अब खबर आई है कि इस्राइली सेना ने गाजा से शानी लौक का शव बरामद किया है। इस्राइल की सरकार ने भी इसकी पुष्टि की है।
म्यूजिक फेस्टिवल से हमास के आतंकियों ने किया था अगवा
शानी लौक की बहन अदि लौक ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर शानी की मौत की पुष्टि की है। बता दें कि 23 वर्षीय शानी बीती 7 अक्तूबर को गाजा सीमा के नजदीक आयोजित हुए सुपरनोवा म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने गई हुई थी। उसी दौरान हमास के आतंकियों ने म्यूजिक फेस्टिवल पर हमला कर दिया और कई इस्राइलियों को बंधक बना लिया। शानी भी बंधक बनाए गए लोगों में शामिल थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें हमास के आतंकी एक नग्न लड़की को गाजा पट्टी के इलाके में गाड़ी में लिटाकर परेड कराते दिखे। इस दौरान शानी बेहोश थी। शानी के टैटू और बालों की मदद से शानी की पहचान हुई। इसके बाद शानी की मां रिकार्डा लौक ने जर्मनी और इस्राइली सरकार से उनकी बेटी को बचाने की अपील करते हुए वीडियो भी जारी किया था।
इस्राइल सरकार बोली- हमारा दिल टूट गया
अब इस्राइली सेना ने गाजा से शानी का शव बरामद किया है। इस्राइल सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 'शानी का शव बरामद हुआ है और उसकी पहचान कर ली गई है। शानी को हमास के आतंकियों द्वारा म्यूजिक फेस्टिवल से अगवा किया गया और प्रताड़ित कर गाजा में परेड कराई गई। यह भयावह है। हमारा दिल टूट गया है।' जर्मन मीडिया के अनुसार, जब हमास के आतंकियों ने शानी को अगवा किया तो उसने भागने की कोशिश की। इसके बाद हमास के आतंकी उसे गाजा ले गए और वहां उसे प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि हमास के आतंकियों ने बीती 7 अक्तूबर को इस्राइल की सीमा में घुसकर 1400 इस्राइली लोगों को मौत के घाट उतार दिया था और 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। इसके जवाब में इस्राइल की सेना गाजा पट्टी पर बम बरसा रही है। इस्राइल के हमले में अब तक गाजा पट्टी में 8 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अपने अगवा नागरिकों को छुड़ाने के लिए इस्राइल की सेना ने अब गाजा पट्टी में जमीनी हमला भी शुरू कर दिया है।