{"_id":"652b2fe3690b4e782604a485","slug":"israel-hamas-conflict-india-west-asia-europe-economic-corridor-may-hang-gtri-expressed-apprehension-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Hamas Conflict: युद्ध से लटक सकता है भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारा, जीटीआरआई ने जताई आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-Hamas Conflict: युद्ध से लटक सकता है भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारा, जीटीआरआई ने जताई आशंका
Sun, 15 Oct 2023 05:48 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 15 Oct 2023 05:48 AM IST
सार
अगर इन दोनों के बीच राजनयिक संबंध सामान्य नहीं होते हैं, तो गलियारे से जुड़ी परियोजनाओं को क्रियान्वित करना मुश्किल हो जाएगा। इसमें देरी के गंभीर भू-राजनीतिक नतीजे होंगे।
विज्ञापन
इस्राइल और हमास के बीच जंग
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थिंक टैंक ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) का दावा है कि इस्राइल-हमास संघर्घ के चलते भारत-पश्चिम एशिया- यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईईसी) का क्रियान्वयन टल सकता है।
विज्ञापन
थिंक टैंक के मुताबिक संघर्ष के चलते समझौते के अहम भागीदार सऊदी अरब ने इस्राइल के साथ राजनयिक संबंधों को सामान्य करने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों को रोक दिया है।
विज्ञापन
देरी के गंभीर भू-राजनीतिक नतीजे होंगे
अगर इन दोनों के बीच राजनयिक संबंध सामान्य नहीं होते हैं, तो गलियारे से जुड़ी परियोजनाओं को क्रियान्वित करना मुश्किल हो जाएगा। इसमें देरी के गंभीर भू-राजनीतिक नतीजे होंगे। जीटीआरआई के सह-संस्थापक अजय श्रीवास्तव का कहना है कि युद्ध की स्थिति में दोनों देशों के बीच बातचीत पटरी से उतर सकती है।
विज्ञापन
गाजा से आगे भी बढ़ सकता है संघर्ष
फिलहाल, संघर्ष इस्राइल और गाजा तक ही सीमित है, लेकिन यह आगे भी बढ़ सकता है। बता दें, आईएमईईसी पर पिछले महीने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत में सहमति बनी थी। इसे चीन की बेल्ट एंड रोड परियोजना का जवाब माना जा रहा है।