{"_id":"5d821ab88ebc3e93b0396590","slug":"israel-general-election-ruling-likud-party-and-blue-and-white-party-are-tied-at-32-seats-each","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल आम चुनाव : नेतन्याहू को लग सकता है बड़ा झटका, गठबंधन सरकार बनने के आसार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइल आम चुनाव : नेतन्याहू को लग सकता है बड़ा झटका, गठबंधन सरकार बनने के आसार
Wed, 18 Sep 2019 08:44 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 18 Sep 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को बुधवार को अब तक हुई मतगणना में उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी ब्ल्यू एंड व्हाइट से 32 के मुकाबले एक सीट कम 31 सीटें मिली हैं। इसके बाद देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू अस्थिरता का सामना कर रहे हैं और देश में गठबंधन सरकार बनने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
इस्राइलियों ने मंगलवार को देश में पांच महीने के भीतर दूसरे आम चुनाव के तहत मतदान किया। 69 वर्षीय नेतन्याहू अप्रैल में हुए चुनाव के बाद बहुमत के साथ गठबंधन नहीं बना पाए थे। केंद्रीय चुनाव समिति ने कहा कि 91 प्रतिशत वोट गिने जाने तक ब्लू एंड व्हाइट पार्टी ने लिकुद पार्टी पर एक सीट की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
समिति द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मध्य-वामपंथी गुट के पास 56 सीटें हो गई हैं जबकि संसद की 120 सीटों में नेतन्याहू की पार्टी के पास 55 सीटें हैं। इस्रराइल बीतेनू पार्टी को नौ सीटें मिली हैं जिसके साथ प्रधानमंत्री के चुनाव में पार्टी नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एविगदोर लीबरमैन की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले इसी साल अप्रैल में भी इस्राइल में आम चुनाव हुए थे। लेकिन, प्रधानमंत्री नेतन्याहू सदन में अपना बहुमत साबित नहीं कर सके थे। इसी वजह से एक बार फिर चुनाव करवाए गए। इस चुनाव के लिए मतदान 17 सितंबर को हुआ था। एग्जिट पोल में भी सत्ता परिवर्तन की आहट सुनाई दे रही है।