{"_id":"6362507645e06174cc30d14f","slug":"israel-elections-former-pm-netanyahu-led-bloc-on-course-for-historic-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Elections: फिर सत्ता में वापसी को तैयार बेंजामिन नेतन्याहू, 84 फीसदी से ज्यादा मतों की हुई गणना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Elections: फिर सत्ता में वापसी को तैयार बेंजामिन नेतन्याहू, 84 फीसदी से ज्यादा मतों की हुई गणना
Wed, 02 Nov 2022 04:42 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 02 Nov 2022 04:42 PM IST
सार
रिपोर्ट में बताया गया है कि ताजा मतगणना के आधार पर नेतन्याहू का गुट 65 सीटों पर कब्जा करेगा, हालांकि यह संख्या बदल भी सकती है। देश ने मंगलवार बीते चार साल के भीतर पांचवीं बार मतदान किया है।
विज्ञापन
benjamin Netnyahu, Yair Lapid
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल में हुए आम चुनावों के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सत्ता में वापसी करने को तैयार हैं। 84 फीसदी से ज्यादा मतों की गिनती की जा चुकी है। एग्जिट पोल में 120 सदस्यीय संसद में नेतन्याहू की समर्थक पार्टियों के 65 सीटों पर जीतने का अनुमान है।
विज्ञापन
नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के साथ गठबंधन में शासऔर यूनाइटेड टोराह जुडाइज्म पार्टियां हैं। इस्राइल के एक प्रमुख अखबर की रिपोर्ट में बताया गया है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने अब तक 4,081,243 मतों की गिनती की है, जिसमें से 24,201 मत अमान्य हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट में बताया गया है कि ताजा मतगणना के आधार पर नेतन्याहू का गुट 65 सीटों पर कब्जा करेगा, हालांकि यह संख्या बदल भी सकती है। देश ने मंगलवार बीते चार साल के भीतर पांचवीं बार मतदान किया जो कि अभूतपूर्व है।
विज्ञापन