फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel boy release from hamas prison reunite with family hospital issue video

Video: हमास की कैद से आजाद हुआ बच्चा अपने परिवार से मिला, पिता की खुशी का वीडियो हो रहा वायरल

Sun, 26 Nov 2023 09:16 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 26 Nov 2023 09:16 AM IST
सार

बच्चे को स्नाइडर मेडिकल सेंटर में रखा गया है। अब स्नाइडर मेडिकल सेंटर ने बच्चे की अपने परिवार से मुलाकात का वीडियो जारी किया है। 

विज्ञापन
israel boy release from hamas prison reunite with family hospital issue video
स्क्रीनग्रैब इमेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच हुए समझौते के तहत शुक्रवार को 13 इस्राइली नागरिकों को हमास की कैद से रिहाई मिली। रिहा होने वाले इस्राइली नागरिकों में नौ साल का बच्चा ओहाद मुंदेर और उसकी मां और दादी भी शामिल है। बच्चे को स्नाइडर मेडिकल सेंटर में रखा गया है। अब स्नाइडर मेडिकल सेंटर ने बच्चे की अपने परिवार से मुलाकात का वीडियो जारी किया है। 
विज्ञापन


परिजनों ने इस्राइली सेना को दिया धन्यवाद
वीडियो में दिख रहा है कि ओहाद जैसे ही अपने पिता को देखता है तो दौड़कर उनसे लिपट जाता है। इस दौरान पिता की खुशी भी देखते ही बन रही है। परिवार के मिलने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि ओहाद के साथ उसकी मां केरेन मुंदेर (55 वर्षीय) और दादी रुती मुंदेर (78 वर्षीय) भी हमास की कैद से रिहा हुई हैं।  ओहाद के भाई रॉय जिचरी मुंदेर ने इस्राइल के सभी लोगों को धन्यवाद दिया है और कहा है कि वह आज अपने परिजनों की रिहाई का जश्न नहीं मनाएंगे, जब तक हर बंधक रिहा नहीं हो जाता, तब तक हम जश्न नहीं मनाएंगे। रॉय ने इस्राइली सेना को भी धन्यवाद दिया है। 
विज्ञापन

 
हमास ने इस्राइल पर लगाए समझौते के उल्लंघन के आरोप
बता दें कि समझौते के तहत शनिवार को हमास ने 13 अन्य इस्राइली बंधकों को रिहा किया है। साथ ही चार थाईलैंड के नागरिकों को भी रिहा किया गया है। इस्राइल और हमास के बीच चार दिनों तक युद्धविराम का समझौता किया है लेकिन इसके टूटने का खतरा बन रहा है। दरअसल हमास का आरोप है कि समझौते के तहत सहायता सामग्री से भरे 340 ट्रकों में से सिर्फ 65 ट्रकों को गाजा में दाखिल होने की मंजूरी दी गई है। हमास का आरोप है कि यह तय संख्या से आधे से भी कम है। वहीं इस्राइल का कहना है कि गाजा में राहत सामग्री संयुक्त राष्ट्र द्वारा वितरण किया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने पुष्टि की है कि राहत सामग्री से भरे 61 ट्रक शनिवार को गाजा पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed