फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Bombs Hit Only Exit Route Rafah For Gaza Resident

War: हमास के हमले का इस्राइल दे रहा कड़ा जवाब, गाजा से बाहर जाने के एकमात्र रास्ते पर कर रहा बमों की बौछार

Wed, 11 Oct 2023 09:26 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 11 Oct 2023 09:26 AM IST
सार

मिस्र के दो सुरक्षा सूत्रों ने इस्राइल से आग्रह किया है कि वह नागरिकों को दक्षिण पश्चिम सिनाई की ओर भागने के लिए मजबूर न करें बल्कि उन्हें एन्क्लेव से सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता दें।

विज्ञापन
Israel Bombs Hit Only Exit Route Rafah For Gaza Resident
israel palestine war nostradamus prediction - फोटो : Twitter@denobuzz

विस्तार

इस्राइल पर हमला करना हमास के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। हमास के हमले का जवाब देते हुए इस्राइल ने गाजा पट्टी पर बड़ी तबाही मचाई है। जंग जारी है और दोनों ओर से रॉकेट, बम और गोलियां लगातार चल रही हैं। इस्राइल आतंकवादी ग्रुप के ठिकानों को चुन-चुन का खत्म करने में लगा है। ऐसे में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि गाजा से बाहर निकलने वाले एकमात्र रास्ते पर भी इस्राइल लगातार हमला कर रहा है। इसलिए मिस्र गाजा पट्टी से अपने सिनाई प्रायद्वीप में बड़े पैमाने पर पलायन कर रहे लोगों को रोकने की कोशिश कर रहा है। 

विज्ञापन

बाहर निकलने का दें रास्ता
एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, मिस्र के दो सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इस्राइल के हमले से मिस्र में चिंताएं पैदा हो गई हैं। उन्होंने इस्राइल से आग्रह किया है कि वह नागरिकों को दक्षिण पश्चिम सिनाई की ओर भागने के लिए मजबूर न करें बल्कि उन्हें एन्क्लेव से सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता दें। 

विज्ञापन

बातचीत से समाधान निकालने का प्रयास
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने मंगलवार को कहा कि गाजा में तनाव बहुत ज्यादा है। मिस्र क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ बातचीत से समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है। वहीं, सिनाई फाउंडेशन फॉर ह्यूमन राइट्स के अहमद सलेम का कहना है कि मिस्र की सेना सीमा के पास मजबूती से निगरानी रख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एकमात्र रास्ता रफा
गौरतलब है, गाजा के 23 लाख लोगों के लिए सिनाई में एकमात्र क्रॉसिंग पॉइंट रफा है। बाकी घनी आबादी वाली गाजा पट्टी समुद्र से घिरी हुई है। वहीं, साल 2007 से मिस्र और इस्राइल द्वारा लागू नाकाबंदी के तहत इस मार्ग के आवागमन पर कड़ा नियंत्रण रखा जाता है। 

इस्राइल के साथ शांति स्थापित करने वाला पहले अरब देश मिस्र ने गाजा में पिछले संघर्षों के दौरान इस्राइल और फिलिस्तीनी गुटों के बीच मध्यस्थता की है। वर्तमान में चल रहे संघर्ष को भी रोकने के लिए दबाव डाल रहा है।

गाजा के गृह मंत्रालय का कहना है कि सोमवार और मंगलवार को रफा क्रॉसिंग पर हमला किया गया है। सूत्रों ने बताया कि मिस्र की ओर से भी रास्ते को बंद कर दिया गया है और गाजा की यात्रा करने की योजना बना रहे फलस्तीनी उत्तरी सिनाई के मुख्य शहर अल अरिश में पीछे हट गए हैं। हालांकि, मिस्र के सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि लोगों के लिए मंगलवार सुबह तक इसे खोल दिया गया था। 



अबतक 2100 लोगों की मौत
आतंकी संगठन हमास की ओर से इस्राइल पर किए गए हमले का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। जहां पश्चिमी देशों ने अब इस संघर्ष में इस्राइल का साथ दिया है, तो वहीं पश्चिमी एशिया के कई देशों ने हमास के कदम का समर्थन किया है। इस बीच दोनों तरफ से संघर्ष अब तक 2100 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। जहां इस्राइल में हमास के हमलों से 1200 से ज्यादा की मौत हुई है तो वहीं गाजा पट्टी में इस्राइली वायुसेना के वार से 900 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed