{"_id":"675e1f4a3fa5b15a0b0f16a4","slug":"israel-attacks-refugee-camp-in-gaza-many-people-killed-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: गाजा में शरणार्थी शिविर पर इस्राइली हमला, 22 लोगों की मौत; IDF बोला- कैंप में छिपे लड़ाके निशाने पर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: गाजा में शरणार्थी शिविर पर इस्राइली हमला, 22 लोगों की मौत; IDF बोला- कैंप में छिपे लड़ाके निशाने पर
Sun, 15 Dec 2024 05:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, यरुशलम
एजेंसी, यरुशलम
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 15 Dec 2024 05:44 AM IST
सार
इस्राइल ने गाजा में शरणार्थी शिविर पर हमला किया। हमले में 22 लोगों की मौत हो गई। इस्राइली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने बताया कि मारे गए लोग शरणार्थियों की आड़ में छिपे हुए हथियारबंद लड़ाके थे।
विज्ञापन
हमले के बाद रोते-बिलखते लोग
- फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
विस्तार
गाजा में शनिवार को इस्राइली हमले में 22 लोगों की मौत हो गई। हमला स्कूल में चल रहे शरणार्थी शिविर पर किया गया, जहां एक फलस्तीनी फोटो पत्रकार समेत 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि गाजा सिटी में हुए एक अन्य हमले में 4 लोग मारे गए।
विज्ञापन
फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 10 लोग दीर अल-बलाह के निकाय भवन में मारे गए, वहां पर सभी लोग राहत सामग्री लेने के लिए पहुंचे थे। हमले के बाद लगभग एक दर्जन घायलों को लोग नजदीकी अस्पताल ले गए। वहीं, दूसरी तरफ इस्राइली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने बताया कि मारे गए लोग शरणार्थियों की आड़ में छिपे हुए हथियारबंद लड़ाके थे।
विज्ञापन
बता दें कि सात अक्टूबर 2023 से जारी इस्राइली हमलों में अब तक लगभग 44 हजार फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी ने राहत सामग्री भेजनी भी बंद कर दी है, जिसके चलते गाजा में फलस्तीनियों के सामने भुखमरी संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन