फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel attacks gaza tents near hospitals killing and wounding reporters

Israel: इस्राइल का गाजा में अस्पतालों के नजदीक हमला, पत्रकार समेत दो की मौत, कई अन्य घायल

Mon, 07 Apr 2025 01:52 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 07 Apr 2025 01:52 PM IST
सार

हमास के साथ बीते हफ्ते युद्धविराम बातचीत रुकने के बाद से इस्राइल द्वारा गाजा में हमले तेज कर दिए गए हैं। साथ ही इस्राइल ने गाजा में खाने, ईंधन और दवाइयों की सप्लाई भी रोक दी है। 

विज्ञापन
Israel attacks gaza tents near hospitals killing and wounding reporters
इस्राइल का हमला - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

इस्राइल ने रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि गाजा पर हवाई हमला किया। ये हमला अस्पतालों के नजदीक बने तंबुओं पर किया गया, जिसमें पत्रकार समेत दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही इस हमले में नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से छह पत्रकार बताए जा रहे हैं। वहीं इस्राइल के एक अन्य हमले में 15 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजा में खान यूनिस अस्पताल के पास सुबह करीब दो बजे हमला हुआ, जिससे वहां लगे टेंट में आग लग गई। 
विज्ञापन


युद्धविराम बातचीत रुकने के बाद इस्राइल ने तेज किए हमले
इस हमले में गाजा के एक स्थानीय टीवी चैनल के पत्रकार यूसुफ अल फाकवी समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस हमले में छह अन्य पत्रकार घायल भी हुए। वहीं इस्राइली सेना ने कहा है कि उन्होंने हमास के ठिकानों को निशाना बनाया। इस्राइल ने हमास पर आरोप लगाया है कि उसके आतंकी घनी आबादी के बीच रहते हैं, जिसकी वजह से आम नागरिकों की जान जाती है। इसके अलावा गाजा के दीर अल बलाह शहर के अल अक्सा अस्पताल के पास भी हमला हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हुए। हमास के साथ बीते हफ्ते युद्धविराम बातचीत रुकने के बाद से इस्राइल द्वारा गाजा में हमले तेज कर दिए गए हैं। साथ ही इस्राइल ने गाजा में खाने, ईंधन और दवाइयों की सप्लाई भी रोक दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Gaza War: इस्राइल ने गाजा पर रातभर बरसाए बम, 32 लोगों की मौत; मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका दौरे पर इस्राइली पीएम
इस्राइल ने हमास द्वारा बचे हुए बंधकों की रिहाई न होने तक हमले जारी रखने की बात कही है। इस्राइल के हमलों में गाजा में 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस्राइल का दावा है कि उसके हमलों में हमास के 20 हजार से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। हालांकि इस्राइल ने अपने दावे के पक्ष में कोई सबूत नहीं दिया है। सोमवार को इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी दौरे पर जा रहे हैं। जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति ट्रंप से होगी। दोनों नेताओं के बीच गाजा को लेकर अहम बातचीत हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- Israel-Hamas War: गाजा में एक नया सुरक्षा गलियारा स्थापित कर रहा इस्राइल, बढ़ते तनाव के बीच नेतन्याहू की घोषणा

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed