{"_id":"653648ac64d7e1498a0ef9c4","slug":"israel-attack-mastermind-hamas-top-terrorist-is-british-citizen-living-in-london-mohammad-bin-sawalha-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamas: ब्रिटिश नागरिक है हमास का प्रमुख आंतकी, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Hamas: ब्रिटिश नागरिक है हमास का प्रमुख आंतकी, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Mon, 23 Oct 2023 03:49 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 23 Oct 2023 03:49 PM IST
सार
सवालहा ने गाजा से निकलने के लिए अपने रिश्तेदार के पासपोर्ट का इस्तेमाल किया और ब्रिटेन आ गया और यहां की नागरिकता भी ले ली। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2000 में सवालहा को ब्रिटिश नागरिकता मिल गई थी।
विज्ञापन
हमास का आतंकी लंदन का नागरिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल पर हमले के बाद जहां आतंकी संगठन हमास दुनिया के निशाने पर है। वहीं हमास का एक प्रमुख आतंकी आराम से ब्रिटेन में रह रहा है और उसके पास ब्रिटेन की नागरिकता भी है। हमास के इस आतंकी की पहचान मोहम्मद कासिम सवालहा के रूप में हुई है जो बीते कई सालों से लंदन में रह रहा है।
आराम से लंदन में रह रहा हमास का आतंकी
दरअसल यह खुलासा संडे टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह लंदन में रहकर ही हमास की गतिविधियों को अंजाम दे रहा है और ब्रिटेन की सरकार या वहां की खुफिया एजेंसी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 60 वर्षीय सवालहा साल 1990 में गाजा पट्टी से भागकर ब्रिटेन आ गया था। सवालहा ने गाजा से निकलने के लिए अपने रिश्तेदार के पासपोर्ट का इस्तेमाल किया और ब्रिटेन आ गया और यहां की नागरिकता भी ले ली। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2000 में सवालहा को ब्रिटिश नागरिकता मिल गई थी।
ब्रिटिश खुफिया एजेंसी पर उठे सवाल
रिपोर्ट के अनुसार, साल 2004 में अमेरिका के न्याय विभाग ने संकेत दिए थे कि मोहम्मद कासिम सवालहा इस्राइल के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को वित्तीय सहायता देने में लिप्त था। साथ ही सवालहा पर हमास के लिए सैन्य और राजनीतिक रणनीति बनाने का भी आरोप है। हालांकि ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी एमआइ-5 ने सवालहा के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया है। ब्रिटिश सरकार का कहना है कि उनके पास सवालहा के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। वहीं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2009 में भी सवालहा ने एक घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें यहूदियों के कथित सफाए का आह्वान किया गया था। साल 2017 में सवालहा हमास का प्रतिनिधि बनकर रूस भी जा चुका है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन